लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप: MLA कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सीबीआई जांच को केंद्र सरकार की मंजूरी, कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 12, 2018 20:14 IST

उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

Open in App

उन्नाव/नई दिल्ली, 12 अप्रैल। उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच का आदेश दे दिया है। दरअसल सिर्फ राज्य सरकार की सिफारिश भर से ही सीबीआई जांच शुरू नहीं होती बल्कि इस पर अंतिम निर्णय केंद्रीय जांच एजेंसी का ही होता है।

इससे पहले योगी सरकार ने उन्नाव गैंगरेप की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट के आधार पर गैंगरेप और पीड़िता के पिता पुलिस हिरासत में मौत की सीबीआई जांच की  केंद्र सरकार से अनुशंसा की थी। वहीं हाईकोर्ट ने बुधवार को इस मामले में खुद ही संज्ञान लेते हुए पूरे मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी और गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई की है। 

सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फिलहाल फैसला सुरक्षित रख लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाई कोर्ट शुक्रवार को दोपहर 2 बजे इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा। 

उन्नाव की रहने वाली  नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ गुरुवार (12 अप्रैल) को एफआईआर दर्ज की गयी। बीजेपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर पर आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 506 के अलावा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि मामला पिछले साल जून का है। उस समय लड़की की उम्र 17 साली बतायी जा रही है। लड़की के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी है। लड़की के पिता के संग मारपीट के आरोप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया है।   

टॅग्स :कुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेशसीबीईयोगी आदित्यनाथमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना