लाइव न्यूज़ :

यूपी SIT की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ऑफिस पहुंचे बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर, सरेंडर किए बगैर लौटे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2018 01:09 IST

कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा 'मैं सबके सामने ही हूं, कहीं भागा नहीं हूं। मुझे साजिशन फंसाया जा रहा है। मैं कानून व्यवस्था का सम्मान करता हूं। आरोप साबित होने पर मैं खुद ही समर्पण कर दूंगा।' 

Open in App

लखनऊ, 12 अप्रैल: उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक और रेप मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की पहली रिपोर्ट सामने आने के बाद बुधवार देर रात आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लेकिन वह वहां से बिना सरेंडर किए ही वापस लौट गए। 

कुलदीप सिंह सेंगर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह एसएसपी से मिलने आए थे लेकिन एसएसपी ऑफिस में एसएसपी मौजूद नहीं थे। बता दें सूत्रों के मुताबिक रेप के आरोपी विधायक ने एसआईटी रिपोर्ट के बाद एसएसपी लखनऊ के पास खुद सरेंडर करने पहुंचे थे।

एएनआई की शेयर की इस वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि विधायक कह रहे है, 'मेरे लिए यह कहा जा रहा है कि मैं फरार हूं या कहीं चला गया हूं, लेकिन मैं सबके बीच हूं आज यहां ये ही बताने आया हूं। अगर मेरे खिलाफ कोई अरेस्ट वॉरंट है तो मेरी गिरफ्तारी होनी चाहिए। लेकिन फिलहाल मैं सरेंडर नहीं कर रहा हूं। मुझे एसआईटी की रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन जो कुछ सुना है वह सब मीडिया से ही सुना है। मैं चैनेल वालों से मिलने आया हूं, आप जहां कहेंगे मैं वहां चल दूंगा।'

यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस: एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार, पीड़िता के पिता के मौत को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर यहां अपने काफिले के साथ सरेंडर करने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं सबके सामने ही हूं, कहीं भागा नहीं हूं। मुझे साजिशन फंसाया जा रहा है। मैं कानून व्यवस्था का सम्मान करता हूं। आरोप साबित होने पर मैं खुद ही समर्पण कर दूंगा।' 

बता दें कि जांच के लिए एसआईटी की टीम सबसे पहले पीड़िता को लेकर उनके गांव माखी पहुंची। इसके बाद एसआईटी टीम ने मामले से जुड़े हर एक पहलू की जांच की। यही नहीं, एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। एसआईटी रिपोर्ट में पीड़िता के पिता से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को आरोपी बताया गया है।  रिपोर्ट में एसआईटी ने बीजेपी विधायक और रेप मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?