लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस का आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में भी बनाया आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 20:08 IST

उन्नाव रेप पीड़िता ने बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना 2017 की है जब वह नाबालिग थी। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव रेप पीड़िता के सड़क हादसे मामले में सीबीआई ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार और कंडक्टर (जो सफाई करता है)  मोहन श्रीवास का नार्को टेस्ट कराएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक और मुसीबत बढ़ती जा रही है। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव रेप केस की पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में कुलदीप सेंगर को आरोपी बनाया है। 13 अगस्त को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा है कि उन्नाव रेप पीड़िता के पिता को इतना पीटा गया था कि उनकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। उनके शरीर पर 18 जगह चोट के निशान थे। 

कोर्ट ने कहा कि ये पूरा षडयंत्र सिर्फ इसलिए बनाया गया था ताकि पीड़िता इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज न कर पाए। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि पुलिस ने जिस दौरान पीड़िता के पिता को पीटा, उस वक्त के गवाहों के बयान से साफ है कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पुलिस के संपर्क में था। 

बता दें कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पीड़िता के रोड एक्सीडेंट का भी केस चल रहा है। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई 2019 को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

उन्नाव रेप पीड़िता के सड़क हादसे मामले में सीबीआई ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार और कंडक्टर (जो सफाई करता है)  मोहन श्रीवास का नार्को टेस्ट कराएगी। जो गुजरात के गांधीनगर में 13 अगस्त को होंगे। सीबीआई के लखनऊ कोर्ट ने इस बात का आदेश दिया है।  सीबीआई की टीम गुजरात के गांधीनगर में स्थित एफएसएल लैब में ब्रेन इलेक्ट्रॉनिक ऑसिलेशन सिग्नेचर प्रोफाइलिंग (BEOSP) टेस्ट करवाएगी। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। जिसकी अगली सुनवाई 19 अगस्त को है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला