लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस: यह है आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंग सेंगर का पूरा बैकग्राउंड, कभी ना चुनाव हारने का है रिकॉर्ड

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2018 02:43 IST

बीजेपी विधायक ने कुलदीप सिंह सेंगर ने सियासत की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उसके बाद बसपा, सपा और फिर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इनकी छवी इलाके में एक बाहुबली की है।

Open in App

लखनऊ, 10 अप्रैल:  उत्तर प्रदेश की बांगरमऊ सीट से भारतीय बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उन्नाव की एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। रेप के आरोप लगने के बाद से ही बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सुर्खियों में छाए हुए हैं। पीड़िता का आरोप है कि धायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इनका रेप किया है। महिला ने 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के बाहर आग लगाकर खुद की जान देने की भी कोशिश कर चुकी हैं। अगले दिन न्यायिक हिरासत में महिला के पिता की मौत हो जाती है। तब से यह मामला और भी विवाद में आ गया है। तो हम आपको बताते हैं कि कुलदीप सिंह सेंगर का पूरा बैकग्राउंड..

- कुलदीप सिंह सेंगर की छवी इलाके में एक बाहुबली की है। चार बार से लगातार विधायक बन रहे कुलदीप सेंगर कभी चुनाव नहीं हारे है। कुलदीप सिंह सेंगर के बारे में कहा जाता है कि वह राजनीति की हवा को पहले से ही भांप लेते हैं।

-कुलदीप सिंह सेंगर चार बार विधायक बने हैं। चारों बार इनका क्षेत्र अलग रहा है। लेकिन फिर भी ये जीते हैं। 

- कुलदीप सिंह सेंगर ने सियासत की शुरुआत तो कांग्रेस से की थी। वह युवा कांग्रेस में शामिल किया गया था। 

- 2002 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। मायावती ने 1996 के चुनावों में 10 हजार वोटों से हारी हुई उन्नाव सदर की सीट से कुलदीप को उम्मीदवार बना दिया। कुलदीप चुनावी ने कांग्रेस के प्रत्याशी शिव पाल को चार हजार वोट से हरा दिया। इसी जीत के बाद से कुलदीप की छवि बाहुबली वाली हो गई।

यह भी पढ़ें- VIDEO:रेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को क्लीन चिट, बोले- निम्म स्तर के लोग हैं

- 2007 में उन्होंने बसपा को छोड़ सपा का दामन थाम लिया। मुलायम सिंह यादव ने कुलदीप को चुनाव लड़ने के लिए बांगरमऊ भेज दिया। इस चुनाव में भी कुलदीप ने बांगरमऊ से जीत दर्ज कर ली। कुलदीप ने दो हजार वोटों से बीएसपी के राम शंकर पाल को मात दे दी। 

- 2012 के चुनाव में कुलदीप सेंगर ने फिर से अपना चुनावी क्षेत्र बदलकर भगवंत नगर कर लिया। कुलदीप भगवंत नगर से भी जीत गए। 

- सपा से अनबन के बाद जनवरी 2017 में कुलदीप ने पार्टी बदल ली और बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने कुलदीप को बांगरमऊ से टिकट दे दिया। कुलदीप सिंह चौथी बार भी जीत गए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला