लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर के बाद तीन और लोगों ने भी की थी दरिंदगी, चार्जशीट दाखिल

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2019 08:49 IST

चार्जशीट के अनुसार कुलदीप सेंगर के इन कीरीबी लोगों ने 4 जून की घटना के एक सप्ताह बाद 11 जून, 2017 लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव रेप केस में सीबीआई ने गुरुवार को दाखिल किया चार्जशीटमामले में तीन और आरोपियों के नाम, कुलदीप सेंगर के बाद इन्होंने भी की दरिंदगी

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में गुरुवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। इस मामले में एक महिला ने बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप के आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसी ने 2017 के रेप के इस मामले में चार्जशीट में नरेश तिवारी, ब्रजेश यादव सिंह और शुभम सिंह को भी आरोपियों के तौर पर दर्ज किये हैं। तीनों जमानत पर हैं। ये तीनों कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी हैं। 

चार्जशीट के अनुसार तीनों ने 4 जून की घटना के एक सप्ताह बाद 11 जून, 2017 लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना के समय महिला नाबालिग थी। सामूहिक बलात्कार के मामले में जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के समक्ष तीस हजारी कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

कुलदीप सेंगर अभी जेल में है। आरोप लगाने वाली महिला भी कुछ दिन पहले एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई थी और उसे हाल में अस्पताल से छुट्टी दी गई है। महिला ने यह भी कहा है कि उसकी जान को खतराा है। अदालत ने मामले को 10 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध किया है। 

चार्जशीट के अनुसार एक आरोपी शुभम सिंह शशि सिंह का बेटा है जिसने घटना वाले दिन यानी 4 जून को लड़की को विधायक के घर भेजा था। शशि सिंह भी इस मामले में आरोपी है। इससे पहले गुरुवार को लड़की की मां ने अपने पति की न्यायिक हिरासत में हुई मौत के मामले में कोर्ट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?