लाइव न्यूज़ :

ऐसा था बिस्तर पर पड़ी पीड़िता का पहला रिएक्शन जब अदालत ने कुलदीप सेंगर को ठहराया रेप का दोषी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 17, 2019 08:43 IST

इसी वर्ष जुलाई में कथित कार एक्सीडेंट में पीड़िता बुरी तरह जख्मी हो गई थी और उसकी दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। तब पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था। तब से बिस्तर पर पड़ी पीड़िता को जब कुलदीप सेंगर को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बारे में पता चला तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। 

Open in App
ठळक मुद्देकुलदीप सेंगर को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद से उनके गांव माखी में सन्नाटा पसरा है। दोषी और पीड़िता के पक्ष के लोग शांत हैं लेकिन इसी बीच सेंगर को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद पीड़िता की पहली प्रतिक्रिया के बारे में खबर आई है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निष्कासित चल रहे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव रेप मामले में दिल्ली की एक अदालत ने दोषी ठहराया है। बुधवार को उनको सजा सुनाई जाएगी। कुलदीप सेंगर को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद से उनके गांव माखी में सन्नाटा पसरा है। दोषी और पीड़िता के पक्ष के लोग शांत हैं लेकिन इसी बीच सेंगर को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद पीड़िता की पहली प्रतिक्रिया के बारे में खबर आई है। 

इसी वर्ष जुलाई में कथित कार एक्सीडेंट में पीड़िता बुरी तरह जख्मी हो गई थी और उसकी दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। तब पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था। तब से बिस्तर पर पड़ी पीड़िता को जब कुलदीप सेंगर को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बारे में पता चला तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। 

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पीड़िता की बहन ने उसका पहला रिएक्शन मीडिया से साझा किया। पीड़ता की बहन ने कहा, ''मैंने उसे फैसले के बारे में बताया, वह मुस्कराई, पूछा- उसे फांसी कब होगी, मेरे पास कोई जवाब नहीं था।''

पीड़िता की बहन ने आगे कहा, ''हमने इस लड़ाई में अपने पिता और चाचियों को खो दिया। इस आदमी को 10 साल बाद भी खुला घूमने के लिए नहीं छोड़ा जाए। अगर वह कुछ साल बाद बाहर आता है तो हमारे लिए खतरा होगा।''

पीड़िता की मां ने कहा, ''हमारा परिवार बर्बाद हो गया, तितर-बितर हो गया। हमने परिवार के लोग खो दिए क्योंकि उन्होंने बस न्याय की मांग की थी।''

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी