लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पहले ऑनलाइन अमेजन से 165 रुपए में खरीदी मूर्तियां फिर खेत की खुदाई में मिलने का किया दावा, चढ़ावे से कमाया 35 हजार

By आजाद खान | Updated: September 2, 2022 10:12 IST

वहीं इस मामले में पुलिस ने अशोक और उसके दोनों बेटों को ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव में आस्था के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां पर खेतों से मुर्तियां निकलने का दावा किया गया है। इस दावा से चढ़ावे के रूप में उनकी 35 हजार की कमाई भी हुई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया है कि उनके खेत से देवी-देवताओं की मूर्तियां निकली है। इस बात की जानकारी मिलते ही उनकी खेत में गांव वालों का तांता लग गया और लोग पूजा-पाठ और आर्ती चढ़ावा करने लगे। 

उन लोगों ने यह भी दावा किया कि देवी-देवताओं की मूर्तियां के अलावा कई और धार्मिक जीचें भी उनके खेत से निकले है। ऐसे में जब इसकी जांच हुई तो यह दावा गलत निकला और इस पर कार्रवाई भी हुई। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना उन्नाव के महमूदपुर गांव में घटी है जहां पर एक पिता और उसके दो बेटों ने यह दावा किया था कि उनके खेत से देवी-देवताओं की मूर्तियां और कुछ धार्मिक चीजें भी निकली है। दरअसल, अशोक और उसके दो बेटों रवि और विजय गौतम ने यह दावा किया था कि उन्हें सपना आया है उनके खेत में देवी-देवताओं की मूर्तियां समेत कुछ धार्मिक चीजें भी मौजूद है। 

ऐसे में उन लोगों ने अपने खेत में कुछ लोगों को जमा किया और खुदाई करने लगे। खुदाई के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियां और कुछ धार्मिक चीजें मिली। इसके बाद उन लोगों ने खेत में ही मुर्तियां रख दिया और पूजा-पाठ करने लगे। 

इसकी खबर मिलते ही और लोग वहां पहुंचे और आर्ती चढ़ावा करने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा होने लगी और मामले की खबर पुलिस को भी दी गई। 

मंदिर बनाने की मांग की

अपने खेत से मुर्तियां निकलने के दावे के बाद अशोक और उसके बेटे यहां मंदिर बनाने की मांग करने लगे। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया और मंदिर बनाने के मुद्दे को टाला। इस बीच पुलिस ने पुरातत्व विभाग को भी इसकी सूचना दी और वे भी मौके पर अपने टीम के साथ पहुंचे थे। 

ऐसे हुई ठगी का खुलासा

घटनास्थल पर जांच के पुलिस और पुरातत्व विभाग ने पाया कि अशोक और उसके बेटों ने झूठा दावा किया है। उन लोगों को उनके खेत से देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलने के कोई प्रमाण नहीं मिले है। इस पर ज्यादा जांच के बाद यह पता चला कि इन लोगों ने झूठे दावे कर गांव वालों के साथ ठगी की है। 

बाद पुलिस को यह पता चला कि इन लोगों ने इन मुर्तियों समेत अन्य धार्मिक चीजों को ऑनलाइन मंगाकर अपने खेतों में छुपा दिया और फिर खेत से मुर्तियां निकलने के दावे करने लगे। पुलिस को यह भी पता चला कि इन लोगों ने अमेजन से 169 रुपए में इन मुर्तियों के सेट को खरीदा और फिर खेतों में गाड़ कर झूठे दावे करने लगे। 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार केवल दो दिन में इन लोगों ने 35 हजार की कमाई की है। यह कमाई दान और चढ़ावे द्वारा हुई है। इस बात की पुष्टी डीलेवरी मैन ने भी की है जो इन मुर्तियों को डीलेवर किए थे और उसने बताया कि 29 अगस्त को उसने यह आर्डर आरोपियों को दिए थे। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?