लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप: रिपोर्ट में खुलासा मुख्य गवाह यूनुस की जहर से नहीं बीमारी से हुई मौत, कब्र से निकाल हुआ था पोस्टमार्टम

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 3, 2018 09:58 IST

Unnao Gang Rape Case Updates:यूनुस गैंगरेप पीड़िता के पिता की बेरहमी से की गई उस पिटाई का अहम गवाह था। पीड़िता के पिता की पिटाई बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाईयों और उनके आदमियों द्वारा की गई थी।

Open in App

लखनऊ, तीन सिंतबर: उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप कांड के मुख्य गवाह यूनुस की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट आ गई है। पुलिस के मुताबिक विसरा रिपोर्ट में  मौत में जहर देने की पुष्टि नहीं हुई है। यूनुस की मौत 18 अगस्त को हुई थी। जिसके बाद पीड़िता के चाचा ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। यूनुस उत्राव रेप केस में सीबीआई के पांच मुख्य गवाहों में से एक था। 

सीबीआई को भी भेजी जा सकती है रिपोर्ट 

विसरा रिपोर्ट की जानकारी एडीजी एलओ आनन्द कुमार ने दी। उन्होंने कहा जांच में यह साफ हो गया है कि यूनुस की मौत के लिए उसे जहर नहीं दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस यूनुस की विसरा रिपोर्ट को सीबीआई को भी भेज सकती है, क्यों कि यूनुस की मौत के बाद मामले को बढ़ता देख डीजीपी की तरफ से सीबीआई निदेशक को पत्र लिखा गया था। 

कब्र से निकाल कर किया गया था पोस्टमार्टम 

पुलिस के मुताबिक कैमिकल जांच के लिए युनूस का जो विसरा भेजा गया था उसमें किसी प्रकार के जहर की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि अब यह साफ हो गया है कि युनूस की मौत किसी जहर से नहीं बल्कि बीमारी की वजह से हुई थी। उसकी मौत में अब किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। बता दें कि युनूस का पोस्टमार्टम उस कब्र में दफनाने के बाद निकाल कर किया गया था। 

डॉक्टर ने पहले ही कर दिया था कंफर्म 

डॉक्‍टरों ने यूनुस के डीएनए सैम्पल के रूप में कॉलर बोन के टुकड़ो, सीने की हड्डी और सिर के बालों को सुरक्षित रखा था। युनूस का लीवर काफी सिकुड़ गया था। जिसकी वजह से डॉक्टर ने पहले ही बता दिया था कि युनूस की मौत बीमारी के कारण हुई थी। 

पीड़िता के पिता की बेरहमी से की गई पिटाई का था अहम गवाह 

यूनुस गैंगरेप पीड़िता के पिता की बेरहमी से की गई उस पिटाई का अहम गवाह था। पीड़िता के पिता की पिटाई बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाईयों और उनके आदमियों द्वारा की गई थी। यूनुस की मौत के बाद उसके घरवाले इसके विरोध में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गए थे। 

रेप पीड़िता के चाचा ने लगाया था जहर देकर मारने का आरोप पीड़िता के चाचा ने यूनुस को जहर देकर मारे जाने का आरोप लगाया था। यूनुस के परिवार ने ही  25 अगस्त को देर रात यूनुस की कब्र खोदकर उसका शव निकाल कर पोस्टमॉर्टम कराया गया था। जिसमें विसरा सुरक्षित कर उसे केमिकल जांच के लिए फरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया। शव निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली