लाइव न्यूज़ :

उन्नाव हत्याकांडः आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, सपा नेता की जमीन से युवती की लाश बरामद होने पर बोले अनुराग ठाकुर

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2022 10:50 IST

यूपी पुलिस की स्वात टीम ने गुरुवार को अखिलेश यादव के करीबी नेता और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर की जमीन से (सेप्टिक टैंक) 22 साल की दलित युवती का शव बेहद बुरी अवस्था में दो महीने बाद बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्देदलित युवती का शव बेहद बुरी अवस्था में दो महीने बाद बरामद किया गयादलित युवती का शव पूर्व मंत्री फतेह बहादुर की जमीन से (सेप्टिक टैंक) बरामद की गई हैअनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि मामले में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

उन्नावः सपा नेता की जमीन से निकली दलित लड़की के शव के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्नाव हत्याकांड की निंदा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक दलित बेटी की हत्या में समाजवादी पार्टी के नेता की संलिप्तता सपा का असली चेहरा दिखाती है। ठाकुर ने आश्वासन दिया कि मामले में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि यूपी पुलिस की स्वात टीम ने गुरुवार को अखिलेश यादव के करीबी नेता और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर की जमीन से (सेप्टिक टैंक) 22 साल की दलित युवती का शव बेहद बुरी अवस्था में दो महीने बाद बरामद किया।

शव बरामद होने के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए जांच शुरू की गई है। क्षत-विक्षत शव कंबल में लिपटा मिला और एक सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया था। पिछले महीने, मृतक लड़की की मां रीता देवी ने आरोप लगाया कि राजोल सिंह (दिवंगत पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे) ने उनकी बेटी को जबरदस्ती ले लिया। दिवंगत पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता फतेह बहादुर सिंह के बेटे राजोल सिंह पर पीड़िता के परिवार द्वारा 22 वर्षीय लड़की की हत्या और अपहरण का आरोप लगाया गया है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस से जांच में कथित रूप से देरी करने के लिए जवाब मांगा। सपा प्रमुख ने कहा कि जिस व्यक्ति को वे एसपी का बता रहे हैं, उसकी मौत 4 साल पहले हो चुकी है। पुलिस को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने मामले पर कार्रवाई करने में इतने दिन क्यों लगाए। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और उनकी मांगें पूरी होनी चाहिए। शव बरामद होने के बाद मृतका की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग की है। पीड़िता ने इस मामले में कहा है कि वह उन्नाव जिला पुलिस की जांच प्रणाली से संतुष्ट नहीं है।

 

 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए