लाइव न्यूज़ :

Unnao Crime News: ग्रामीणों ने प्रेमी के साथ प्रेमिका को पकड़ा, कुछ घंटों बाद 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी समेत सात अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 14:26 IST

Unnao Crime News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी को और हमला करने एवं आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देघर में कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेम प्रसंग था और दोनों 18 मार्च की शाम एक खेत में मिले थे।पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

Unnao Crime News: उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी के साथ पकड़े जाने और फिर पिटाई किए जाने के कुछ घंटों बाद 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना के संबंध में उसके प्रेमी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी पर हमला किया था और इस घटना का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी को और हमला करने एवं आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्नाव पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, फतेहपुर चौरासी थाना अंतर्गत एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने 18 मार्च की रात अपने घर में कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि युवती का रोहित निषाद (25) के साथ कथित प्रेम प्रसंग था और दोनों 18 मार्च की शाम एक खेत में मिले थे।

पुलिस के मुताबिक, जब कुछ ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया और इस घटना का वीडियो भी बनाया। ग्रामीणों के अनुसार, इस घटना से क्षुब्ध युवती ने घर लौटने पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस बीच, महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इसी के साथ ही छह अन्य ग्रामीणों- छोटू, मोहनलाल, विजय, रामविलास, विनोद और रजत को आत्महत्या के लिए उकसाने और जानबूझकर चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?