लाइव न्यूज़ :

जानें कुलदीप सिंह सेंगर के अलावा किन और 3 लोगों ने किया था उन्नाव पीड़िता का रेप, आरोपी की मां ने भी दिया उसका साथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 4, 2019 11:50 IST

उन्नाव रेप कांड: 28 जुलाई 2019 को उन्नाव रेप पीड़िता की कार का रायबरेली में एक्सीडेंट हो गया था। सीबीआई ने इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया है। हादसे में पीड़िता के एक रिश्तेदार महिला की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देचार्जशीट के अनुसार तीनों ने 4 जून की घटना के एक सप्ताह बाद 11 जून, 2017 लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया। उन्नाव रेप पीड़िता के कार को 28 जुलाई 2019 को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है।

उन्नाव रेप कांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में उन्नाव रेप पीड़िता ने बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप के आरोप लगाए थे। लेकिन इसके साथ ही सीबीआई ने तीन और लोगों के नाम भी चार्जशीट में बताए हैं, जिन्होंने पीड़िता के साथ रेप किया था। जिनके नाम हैं नरेश तिवारी, ब्रजेश यादव सिंह और शुभम सिंह। तीनों जमानत पर हैं। ये तीनों कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी हैं। शुभम सिंह शशि सिंह का बेटा है। शशि सिंह वही महिला हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पीड़िता को बहलाकर 4 जून 2017 को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास पर ले गई थी। 

चार्जशीट के अनुसार तीनों ने 4 जून की घटना के एक सप्ताह बाद 11 जून, 2017 लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना के समय महिला नाबालिग थी। सामूहिक बलात्कार के मामले में जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के समक्ष तीस हजारी कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

28 जुलाई 2019 को उन्नाव रेप पीड़िता की कार का रायबरेली में एक्सीडेंट हो गया था। सीबीआई ने इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया है। हादसे में पीड़िता के एक रिश्तेदार महिला की मौत हो गई थी। जो उन्नाव मामले की गवाह थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता को लखनऊ के अस्पताल से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया था।

जानें उन्नाव रेप कांड का पूरा मामला

जून 2017 में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसका रेप किया था। मामले में पहले तो यूपी पुलिस ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर लिखने से मना कर दिया था। लेकिन अप्रैल 2018 को पीड़िता ने विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। 

इसी बीच अप्रैल 2018 को पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जिसका आरोप भी विधायक पर लगा। मामले को बाद में सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने जुलाई 2018 में पहली चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुलदीप सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया गया। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में आरोप विधायक को जमानत दे दी गई। इस केस में अभी अंतिम फैसला नहीं आया है।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला