लाइव न्यूज़ :

karnataka: लॉकडाउन के चलते फसल नहीं बेच पाया किसान, परेशान होकर कर ली आत्महत्या

By भाषा | Updated: April 11, 2020 09:15 IST

लॉकडाउन के चलते कर्नाटक के तुमाकुरु जिले में अपनी उपज नहीं बेच पाने से परेशान एक किसान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय गंगाधर ने शिरा तालुक के देवराहल्ली में अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के चलते कर्नाटक के तुमाकुरु जिले में अपनी उपज नहीं बेच पाने से परेशान एक किसान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में इस महामारी के रोगियों की कुल संख्या 200 के पार पहुंच गई है।

बेंगलुरु। लॉकडाउन के चलते कर्नाटक के तुमाकुरु जिले में अपनी उपज नहीं बेच पाने से परेशान एक किसान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय गंगाधर ने शिरा तालुक के देवराहल्ली में अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वह उपज नहीं बेच पा रहा था और उसे बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा था। किसान पर 4.4 लाख रूपये का कर्ज था। घटना की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे शिरा के विधायक सत्यनारायण की, किसान के शव के आगे खड़े होकर फोटो लिए जाने से विवाद खड़ा हो गया। विधायक ने कहा कि फोटो किसी और ने ली तो इसका दोष उन्हें क्यों दिया जा रहा है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 10 नए मामले, कुल रोगियों की संख्या 200 के पार

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में इस महामारी के रोगियों की कुल संख्या 200 के पार पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अपने बुलेटिन में कहा, ‘‘10 अप्रैल को शाम पांच बजे तक राज्य में कोविड-19 के कुल 207 मामलों की पुष्टि हुई है।’’ विभाग ने बताया कि इनमें से छह रोगियों की मृत्यु हो चुकी है और 34 को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इसने कहा कि 167 सक्रिय मामलों में से 163 रोगी (एक गर्भवती महिला सहित) अस्पतालों में पृथक वास में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं, चार रोगी गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं। दस नए मामलों में नौ उन रोगियों के संपर्क में आए लोग हैं जो पहले ही इस विषाणु से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें एक व्यक्ति ऐसा भी है जो गंभीर श्वसन संक्रमण का रोगी था। इन 10 मामलों में दो बच्चे-आठ वर्षीय एक लड़का और 11 वर्षीय एक लड़की भी शामिल हैं। इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देशभर में कोविड-19 परीक्षण की 67 निजी प्रयोगशालाओं की सूची जारी की जिनमें से पांच प्रयोगशाला कर्नाटक में हैं।

टॅग्स :कर्नाटकआत्महत्या प्रयासकिसान आत्महत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी