लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी में बढ़ रहा साइबर क्राइम का खतरा, संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने किया सावधान, दुर्भावनापूर्ण ईमेल में 600 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: May 23, 2020 17:25 IST

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने सावधान करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। और दुर्भावनापूर्ण ईमेल में 600 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दुनिया भर में स्वास्थ्य संगठनों और चिकित्सा अनुसंधान केंद्रों के खिलाफ (साइबर) हमलों की चिंताजनक खबरें भी आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण मामले की प्रमुख ने शुक्रवार को सावधान किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान साइबर अपराध बढ़ रहा है।कोरोना वायरस संकट दुनिया को और अधिक तकनीकी नवाचार और ऑनलाइन सहयोग की ओर ले जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण मामले की प्रमुख ने शुक्रवार को सावधान किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान साइबर अपराध बढ़ रहा है और दुर्भावनापूर्ण ईमेल में 600 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इजुमी नाकामित्सु ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक अनौपचारिक बैठक में कहा कि कोरोना वायरस संकट दुनिया को और अधिक तकनीकी नवाचार और ऑनलाइन सहयोग की ओर ले जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में स्वास्थ्य संगठनों और चिकित्सा अनुसंधान केंद्रों के खिलाफ (साइबर) हमलों की चिंताजनक खबरें भी आई हैं।’’ नाकामित्सु ने कहा कि डिजिटल निर्भरता बढ़ने से साइबर हमले की आशंका बढ़ गई है और यह अनुमान है कि इस तरह का एक हमला हर 39 सेकंड पर होता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के अनुसार लगभग 90 देश अब भी साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के शुरुआती चरणों में हैं। नाकामित्सु ने कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग का खतरा बहुत बड़ा है।

उन्होंने इस खतरे से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की कुछ वैश्विक प्रगति की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ अच्छी खबरें भी हैं। सरकारी विशेषज्ञों के एक समूह ने इस तरह के खतरों से निपटने के लिए इस तरह की तकनीक के उपयोग में जिम्मेदार व्यवहार के 11 स्वैच्छिक गैर-बाध्यकारी मानदंड तैयार किए हैं। एस्तोनिया के प्रधानमंत्री जायरी रातास ने कहा कि सुरक्षित और कामकाजी साइबर स्पेस की जरूरत पहले से कहीं अधिक है।

एस्तोनिया के पास फिलहाल सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता है और उसने ही शुक्रवार की बैठक का आयोजन किया था। उन्होंने विशेष रूप से महामारी के दौरान अस्पतालों, चिकित्सा अनुसंधान केंद्रों और अन्य संगठनों को लक्षित करके किये जाने वाले साइबर हमले की निंदा की। रातास ने कहा, ‘‘ऐसे हमले अस्वीकार्य हैं।’’ 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा