लाइव न्यूज़ :

यूएन की सलाहकार महिला पत्रकार के साथ दिल्ली में उबर ड्राइवर ने की बदसलूकी, पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 12, 2019 16:23 IST

महिला पत्रकार अनुसुईया बासु यूएन की सलाहकार हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया है। महिला पत्रकार ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने ट्वीट के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुसुईया बासु का आरोप है कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने से मना कर रही है। अनुसुईया बासु के मुताबिक, कैब ड्राइवर मणिपुर का था।

यूएन की सलाहकार महिला पत्रकार अनुसुईया बासु ने आरोप लगाया है कि ऊबर टैक्सी के ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की है। महिला पत्रकार यूएन की कंसल्टेंट हैं। अनुसुईया बासु का कहना है कि जब वो दिल्ली में अपने साथी के साथ ग्रेटर नोएडा से लाजपत नगर जा रही थीं तो ड्राइवर ने उनके उपर नस्लीय टिप्पणी और बदसलूकी की। अनुसुईया बासु उस वक्त एनसीसीडी की कॉन्फ्रेंस से वापस लौट रही थीं। जो ग्रेटर नोएडा में 10 सितंबर को आयोजित किया गया था।

 अनुसुईया बासु के मुताबिक, कैब ड्राइवर मणिपुर का था। ट्रैवलिंग के दौरान जब महिला यात्री का साथी किसी से फोन पर बात कर रहा तो ड्राइवर ने उनके बारे में आपत्तिजनक नस्लीय टिप्पणी शुरू कर दी। इस दौरान उसने बासु को लेकर भी टिप्पणी करनी शुरू कर दी। 

ड्राइवर का जब अनुसुईया बासु ने विरोध किया और घर के पास के मेट्रो स्टेशन पर रोकने के लिए कहा। लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और बदतमीजी करने लगा। अनुसुईया बासु ने कहा, ''ड्राइवर ने मुझसे पूछा कि क्या आप बंगाली हैं तो मैंने कहा-हां, तो ड्राइवर कहता है कि मेरा तो दिन ही खराब हो गया है बंगाली से मिलने के बाद। ये सुनकर मैं हैरान हो गया।''

महिला ने यह भी कहा, दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेस पर ड्राइवर ने गुस्से में कार रोककर हमें जबरन उतरने को कहा। अनुसुईया बासु का आरोप है कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने से मना कर रही है। 

टॅग्स :दिल्लीउबर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला