लाइव न्यूज़ :

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के बेटे असद सहित 5 आरोपियों पर ढाई लाख का इनाम घोषित, 10 टीमें पकड़ने के लिए दिन रात जुटीं

By शिवेंद्र राय | Updated: March 5, 2023 16:02 IST

उत्तर प्रदेश के डीजीपी डीएस चौहान ने शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अतीक के बेटे असद पर ढाई-ढाई लाख के इनाम की घोषणा की। यूपी पुलिस व एसटीएफ की 10 टीमें इन आरोपियों को पकड़ने के लिए दिन रात जुटी हुई हैं। एक आरोपी अरबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में पहले ही मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज के शूटर्स पर बड़ा इनाम घोषिशूटर्स पर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित किया गयाअतीक के बेटे असद पर ढाई लाख का इनाम

लखनऊ: प्रयागराज में दिनदहाड़े हुई उमेश पाल की हत्या के बाद से ही उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लगातार छापेमारी और हर तरफ से दी जा रही जोरदार दबिश के बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब इस मामले के 5 मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उनपर रखी इनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हजार से ढाई लाख कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी डीएस चौहान ने शूटर अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अतीक के बेटे असद पर ढाई-ढाई लाख के इनाम की घोषणा की। यूपी पुलिस व एसटीएफ की 10 टीमें इन आरोपियों को पकड़ने के लिए दिन रात जुटी हुई हैं। एक आरोपी अरबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में पहले ही मार गिराया था।

खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले को लेकर बेहद सख्त हैं और इससे मामले से जुड़े सभी लोगों के साथ अतीक अहमद के करीबियों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो चुकी है।  इस मामले में माफिया अतीक अहमद के करीबी सफदर अली के मकान पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। गुड्डू मुस्लिम और गुलाम मोहम्मद के घर पर भी जेसीबी चल चुकी है। हालांकि सरकार की कार्रवाई पर सियासत भी हो रही है। 

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को मुसलमानों पर किया जाने वाला जुल्म बताया है। सपा सांसद ने पुलिस पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है। बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज के सुलेमसराय में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा।  

उमेश पाल की हत्या में शामिल रहे आरोपी गुड्डू मुस्लिम की पहचान भी हो चुकी है। उमेश पाल की हत्या के दौरान गुड्डू मुस्लिम को वीडियो में झोले से बम निकालकर चलाते हुए देखा गया था। जिस गाड़ी से हमलावर उमेश पाल के घर तक गए थे और घटना को अंजाम देकर भागे थे उसके चालक अरबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में पहले ही मार गिराया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथहत्याप्रयागराजPrayagraj
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला