लाइव न्यूज़ :

"उमर खालिद ने साजिश के तहत मीडिया में अपनी कहानी को बढ़ाया, वो अभिनेताओं, राजनेताओं के संपर्क में था", दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में लगाया नया आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2024 09:52 IST

दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद के खिलाफ अदालत में एक नया आरोप लगाते हुए बताया कि खालिद ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पक्ष में हमदर्दी जुटाने के लिए झूठी कहानी फैलाई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने उमर खालिद के खिलाफ अदालत में लगाया एक नया आरोप खालिद ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पक्ष में हमदर्दी जुटाने के लिए झूठी कहानी फैलाईखालिद के मोबाइल से पता चला है कि वह अभिनेताओं, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों के संपर्क में था

नई दिल्ली: साल 2020 में देश की राजधानी में हुए दंगों के आरोप में जेल में बंद जेएनयू के छात्र उमर खालिद के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को अदालत में एक नया आरोप लगाते हुए बताया कि उमर खालिद ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पक्ष में हमदर्दी जुटाने के लिए झूठी कहानी फैलाई। पुलिस ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की कोर्ट में आरोपी खालिद की ओर से दायर जमानत याचिका के खिलाफ अपनी दलील में कहा।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार खालिद 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली सांप्रदायिक दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश का आरोपी है। उस पर कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने कहा कि खालिद के मोबाइल फोन डेटा से पता चला है कि वह कुछ अभिनेताओं, राजनेताओं, कार्यकर्ताओं और मशहूर हस्तियों के संपर्क में था और उन्हें दिल्ली पुलिस के खिलाफ कुछ समाचार पोर्टलों के माध्यम से कुछ लिंक भेजे थे।

पुलिस का कहना है कि ये लिंक एक विशेष कथा स्थापित करते हैं। खालिद ने कई अभिनेताओं, राजनेताओं से इसे बढ़ाने के लिए अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा करने के अनुरोध किया था।

पुलिस के खालिद के चैट के हवाले से बताया कि उमर ने कई लोगों के साथ चैट में कहा कि उनके सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स हैं, इसलिए वो उसकी स्टोरी को सोशल मीडिया में आगे बढ़ाए।

विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने अदालत में एक वीडियो क्लिप भी चलाया, जहां एक समाचार पोर्टल द्वारा खालिद के पिता का साक्षात्कार लिया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि आरोपी खालिद के पिता ने पोर्टल को बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, "उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है और इसलिए वे ट्रायल कोर्ट में आए हैं। इस तरह वे उनके पक्ष में कहानी बना रहे हैं।"

अमित प्रसाद ने कहा कि खालिद ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों से शीर्ष अदालत की एक विशेष कार्यवाही के बाद विरोध प्रदर्शन की योजना बनाने का अनुरोध किया था। उन्होंने खालिद की उस दलील को भी खारिज कर दिया, जिसमें उसने अन्य सह-आरोपियों के साथ समानता की मांग की थी, जिन्हें जमानत मिल चुकी है।

मालूम हो कि फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के कथित "मास्टरमाइंड" होने के आरोप में उमर खालिद और कई अन्य पर आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए और भारतीय दंड संहिता के कई प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 53 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए। यद दंगे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए थे।

टॅग्स :उमर खालिददिल्ली पुलिसक्राइमकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?