लाइव न्यूज़ :

Uma Maheshwari death: घर में फंदे से लटकी एनटीआर की बेटी उमा माहेश्वरी, जानें क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2022 19:26 IST

Uma Maheshwari death: महान तेलुगू अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन.टी. रामाराव (एनटीआर) की बेटी ने सोमवार को कथित रूप से अपने घर में आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने यह जानकारी दी। वह 57 वर्ष की थीं। उमा माहेश्वरी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर जान दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, खराब स्वास्थ्य के कारण अवसाद में थीं।

Uma Maheshwari death: दिवंगत अभिनेता-राजनेता एनटी रामाराव की बेटी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार उमा माहेश्वरी ने सोमवार कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उमा माहेश्वरी कथित तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं और पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था।

पुलिस ने यह जानकारी दी। वह 57 वर्ष की थीं। माहेश्वरी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर जान दी। वह अपने बेडरूम में पंखे से लटकी मिली थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जुबली हिल्स के पुलिस अधिकारी राजशेखर रेड्डी ने बताया, "प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह खराब स्वास्थ्य के कारण अवसाद में थी।

मामला दर्ज किया गया है और शव को उस्मानिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।" वह तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के संस्थापक एनटीआर की चार बेटियों में सबसे छोटी थीं। एनटी रामा राव, जिन्हें एनटीआर के नाम से जाना जाता है, ने 1982 में तेलुगु स्वाभिमान के नारे पर तेदेपा का गठन किया था।

उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में विद्रोह के बाद सत्ता से बाहर किए जाने के कुछ महीने बाद, 1996 में 72 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उमा माहेश्वरी की बेटी, दामाद और अन्य लोगों को जब उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने माहेश्वरी का शव फंदे से लटका हुआ पाया। अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि उन्होंने संभवत: अवसाद के कारण यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 174 (आत्महत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

उमा माहेश्वरी अपने पति के साथ शहर के पॉश जुबली हिल्स के एक अपार्टमेंट में रहती थीं। उनके पति फिलहाल बाहर गए हुए हैं। एनटीआर के दामाद व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, नायडू के बेटे लोकेश, एनटीआर के बेटे व अभिनेता एन. बालकृष्ण और परिवार के अन्य सदस्य मृतक के आवास पर पहुंच चुके हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम