लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर जेल से 2 महीने सजा काट बाहर निकली विदेशी मॉडल, जानें क्यों किया था यूपी पुलिस ने गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 9, 2018 04:21 IST

यूपी के कैंट थाना पुलिस ने डारिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। डारिया दिल्ली और गोरखपुर के कई बड़े कारोबारी भी उनके संपर्क में थी।

Open in App

लखनऊ, 9 जून: गोरखपुर की जेल में पिछले 2 महीने से सजा काट रही यूक्रेनी मॉडल डारिया मोलचन शुक्रवार (8 जून) को रिहा हो गई।  डारिया मोलचन को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। यूपी एसटीएफ ने डारिया मोलचन को 2 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। 

क्या था  यूक्रेनी मॉडल डारिया मोलचन पर आरोप

 यूक्रेनी मॉडल डारिया मोलचन पर फर्जी तरीके से भारत में दाखिल होने के बाद नेपाल के रास्ते फरार होने की फिराक होने का आरोप था। डारिया मोलचन के पास से पुलिस ने दो पासपोर्ट बरामद किया था। पुलिस को शक था कि वो हनीट्रैप है। डारिया मोलचन का पासपोर्ट एक्सपायर कर चुका था लेकिन फिर भी वह अवैध तरीके से भारत में रह रही थी। 

आईपीएस के साथ आपत्तिजनक तस्वीर 

जिस वक्त यूपी एसटीएफ ने डारिया मोलचन को पकड़ा उसके पास से पुलिस को फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, दो मोबाइल और एक टैबलेट मिला था। यूपी पुलिस को  डारिया के फोन में एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के साथ आपत्तिजनक तस्वीर भी मिली थी। डारिया पर आईपीसी की धारा के तहत  फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी करने, विदेश अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया गया था। 

बिहार: पटना के डीएसपी ने की लड़की से सेक्स की डिमांड, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

 देश की खुफिया जानकारी लीक का भी आरोप

कैंट थाना पुलिस ने डारिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। डारिया दिल्ली और गोरखपुर के कई बड़े कारोबारी भी उनके संपर्क में थी। अंदेशा लगाया गया था कि डारिया ब्लैकमेलिंग कर देश की खुफिया जानकारी लीक कर रही हैं। हालांकि अभी उनकी मोबाइल और टैबलट की फरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई है। 

जमानत के बाद भी 25 दिन तक जेल से बाहर नहीं आ पाई थी डारिया

डारिया मोलचन को करीब 25 दिन पहले हाई कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई थी। लेकिन गोरखपुर और कानपुर के दो-दो जमानतदार पहले जमानत लेने आगे आए थे लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान पीछे हट गए। इस बार कोलकाता के दो जमानतदारों ने वकील के जरिए डारिया की जमानत लेने की अर्जी दी थी। आज दोनों की मौजूदगी में सीजेएम कोर्ट ने डारिया के जमानत के आदेश दे दिए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला