लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: दो ड्रग माफिया गिरफ्तार, 45 ग्राम स्मैक पाउडर, 17 ग्राम एमडी पाउडर बरामद

By बृजेश परमार | Updated: November 22, 2022 20:18 IST

सूचना पर थाना महाकाल एवं क्राइम ब्रांच टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे। टीम ने दो लोगो को पकड़ा और उनकी तलाशी में  45 ग्राम स्मैक पाउडर, 17 ग्राम एम डी पाउडर (ड्रग), दो मोबाईल फोन व एक मोटर सायकल प्लेटीना बरामद की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी यासीन पिता युनूस लाला अमरपुरा उज्जैन पर पूर्व में लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैंसाथ ही उसके साथी शाह जमाल पिता अनवर अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर हैपुलिस ने दोनों से दो मोबाईल एवं एक मोटर सायकल भी बरामद की है

उज्जैन: महाकाल थाना पुलिस ने दो ड्रग माफिया को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 45 ग्राम स्मैक एवं 17 ग्राम एमडी पाउडर बरामद किया है। आरोपी यासीन पिता युनूस लाला अमरपुरा उज्जैन पर पूर्व में लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। उसके साथी शाह जमाल पिता अनवर भवानीमंडी राजस्थान अंतर राज्यीय ड्रग तस्कर है। पुलिस ने दोनों से दो मोबाईल एवं एक मोटर सायकल भी बरामद की है।

महाकाल थाना पुलिस को मुखबीर से सोमवार को सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति स्मैक पावडर व एमडी पावडर की डिलीवरी करने के लिए लालपुर ब्रिज के नीचे खड़े है। सूचना पर थाना महाकाल एवं क्राइम ब्रांच टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे। टीम ने दो लोगो को पकड़ा और उनकी तलाशी में  45 ग्राम स्मैक पाउडर, 17 ग्राम एम डी पाउडर (ड्रग), दो मोबाईल फोन व एक मोटर सायकल प्लेटीना बरामद की गई है। 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना महाकाल पर अपराध क्रमांक 689/22 धारा 8/21,22 स्वापक औषधि और मन प्रभावित पदार्थ अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों से उनके साथी व माल लाने के स्थान व अन्य साथी आरोपीयो के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल के अनुसार अवैध मादक पदार्थ का व्यापार करने वाले ड्रग माफियाओं के विरुद्ध अभियान में इस साल की उज्जैन पुलिस की यह 56 वीं कार्रवाही है। इनमें 80 आरोपियों से 58 लाख की ड्रग जब्त की गई है। 45 ग्राम स्मैक पावडर कीमती लगभग 2,50,000 (दो लाख पचास हजार रूपए) है। 

17 ग्राम एमडी पावडर (ड्रग) कीमती लगभग 1,70,000 (एक लाख सत्तर हजार रूपए) है। उज्जैन निवासी आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट आदि के 10 प्रकरण दर्ज हैं।राजस्थान निवासी आरोपी अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradeshक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने