लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: होटल में घुसकर श्रद्धालुओं को लूटने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

By बृजेश परमार | Updated: March 21, 2023 20:27 IST

उज्जैन पुलिस टीम ने उन्हे बड़नगर रोड़ स्थित धरमबडला क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा है। उनसे एक कार, लूटे गए सोने के गहने एवं 18 हजार रूपए नकदी जप्त किए हैं।

Open in App

उज्जैन: इंदौरगेट क्षेत्र की होटल में घुसकर पिस्टल एवं चाकू की नोक पर दिल्ली एवं विदिशा के श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट करने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के अनुसार तीनों आरोपी इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के निवासी हैं,आदतन अपराधी हैं। उज्जैन पुलिस टीम ने उन्हे बड़नगर रोड़ स्थित धरमबडला क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा है। उनसे एक कार, लूटे गए सोने के गहने एवं 18 हजार रूपए नकदी जप्त किए हैं।

महाकाल थाना अंतर्गत इंदौर गेट स्थित  होटल में रविवार तडके तीन बदमाशों ने घुसकर लूट की वारदात की थी। आरोपियों ने होटल मैनेजर कुंदन के हाथ बांधकर उसे महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के रूम तक लेजाकर रूम सर्विस के नाम पर रूम खुलवाकर लूट को अंजाम दिया था। आरोपियों ने होटल के रूम नंबर 205 में ठहरे विदिशा निवासी चंद्रेश उनकी पत्नी पूजा और एक अन्य रिश्तेदार सोने की चेन, टॉप्स ,अंगूठी एवं 10 हजार रूपए एवं रूम नंबर 101 में ठहरे हुए दिल्ली निवासी सुनील कुमार और उनकी बेटी शिवांगी से सोने की चेन, कान की बाली और 9 हजार रुपए नकद लूट लिए थे। 

होटल कर्मचारी कुंदन को भीतर धकेलकर होटल का मेन गेट बंद कर आरोपी भाग गए थे। एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वारदात के उपरांत क्राइम ब्रांच,साइबरसेल तथा महाकाल थाना पुलिस कीअलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध कार को ट्रेस किया गया था। मंगलवार सुबह खबर मिली थी कि उज्जैन के बड़नगर रोड़ स्थित धरम बडला की तरफ वही कार खड़ी है,जिसकी पुलिस को तलाश है। 

पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी भागने लगे थे इसी में वे चोंटिल हो गए और पकडे गए । चोंटिल आरोपियों को  जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया गया है। आरोपियों से  एक चाकु व पिस्टल (नकली) तथा सोने जैसी एक चैन व अंगुठी, चांदी का ब्रेसलेट, घटना में प्रयुक्त कार एवम् नगदी 18 हजार रू बरामद किये गये है। तीनों आरोपीयों को न्यायालय पुलिस रिमाण्ड हेतु पेश किया जाकर शेष जेवरों की जप्ती की जावेगी। 

तीनों गिरफ्तार आरोपी इंदौर के खजराना थाना  क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें एहसान उर्फ भय्यू पिता अनवर 31 वर्ष निवासी तंजीम नगर के विरूद्ध इंदौर शहर एवं भोपाल में कुल 31 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरिफ पिता अब्दुल हमीद 33 वर्ष निवासी हीना कालोनी पर कुल 27 प्रकरण दर्ज हैं दो बार रासुका भी लग चुकी हैं। तोफिक पिता शब्बीर 24 वर्ष निवासी गांधीग्राम कालोनी पर कुल 17 प्रकरण दर्ज हैं।  

टॅग्स :उज्जैनMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला