लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में छात्रावास की दूसरी मंजिल से शराब के नशे में गिरकर छात्र की हुई मौत, परिजनों ने कहा-"परिवार का इकलौता बेटा था"

By बृजेश परमार | Updated: December 20, 2019 22:53 IST

गुरुवार देर शाम को अपने दोस्त अनिल नायक निवासी कलेसर और गुलाम निवासी केडी पैलेस के साथ जवाहर छात्रावास में रहने वाले चचेरे भाई घनश्याम से मिलने पहुंचा। यहां घनश्याम तो नहीं मिला तो तीनों दोस्तों ने पार्टी का मन बनाया। बीयर की बाटलें व नमकीन खरीदकर छात्रावास की दूसरी मंजिल की छत पर सभी पहुंचे और यहां पार्टी शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रावास में रहने वाला रविन्द्र परमार उर्फ रवि पिता विक्रम (21 वर्ष) निवासी ब्रह्मण बड़ोदा तहसील बडऩगर बीकॉम फायनल का छात्र था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह परिवार में इकलौता पुत्र था।

शासकीय जवाहर छात्रावास की दुसरी मंजिल पर बैठकर दोस्तों के साथ शराबखोरी कर रहा छात्र वहां से नशे की हालत में नीचे गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। माधवनगर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से शराब की बॉटल और नमकीन जब्त किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि लड़के के दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी। 

बता दें कि घटना तरणताल के पास हुई यहीं पर यह छात्रावास है।छात्रावास में रहने वाला रविन्द्र परमार उर्फ रवि पिता विक्रम (21 वर्ष) निवासी ब्रह्मण बड़ोदा तहसील बडऩगर बीकॉम फायनल का छात्र था। उसे परीक्षा में एटीकेटी आई थी।

गुरुवार देर शाम को अपने दोस्त अनिल नायक निवासी कलेसर और गुलाम निवासी केडी पैलेस के साथ जवाहर छात्रावास में रहने वाले चचेरे भाई घनश्याम से मिलने पहुंचा। यहां घनश्याम तो नहीं मिला तो तीनों दोस्तों ने पार्टी का मन बनाया। बीयर की बाटलें व नमकीन खरीदकर छात्रावास की दूसरी मंजिल की छत पर सभी पहुंचे और यहां पार्टी शुरू हो गई।

रवि के दोस्त अनिल नायक ने बताया कि रात करीब 9 बजे तक तीनों ने छत पर बैठकर शराब पी और उसके बाद नीचे आने के लिये चल दिये। उसी दौरान रवि का संतुलन बिगड़ा और वह दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। उसे तुरंत बाइक से जिला चिकित्सालय लेकर गये जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।रवि को बी.कॉम फायनल में एटीकेटी आई थी और वह एम.कॉम की तैयारी कर रहा था। उसके दोस्त अनिल और गुलाम भी माधव कॉलेज में बी.कॉम फायनल के छात्र हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह परिवार में इकलौता पुत्र था।

उसके पिता बडऩगर सोसायटी में काम करते हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से बीयर की खाली बॉटल, नमकीन के पाउच मिले हैं। छात्रावास वार्डन जी.एल. खगोड़े के अनुसार चौकीदार का पद रिक्त होने और बाहर चौपाटी होने के कारण कोई भी केम्पस में आ जाता है।छात्रावास में कुल 22 कमरे हैं जिनमें से 12 कमरों में ही छात्र रहते हैं। रवि छात्रावास में नहीं रहता था। अपने रिश्ते के भाई से मिलने आया था।

-पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।उसके साथियों से पूछताछ करेंगे।

-राकेश मोदी,थाना प्रभारी,माधवनगर,उज्जैन

टॅग्स :उज्जैनकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने