लाइव न्यूज़ :

Udham Singh Nagar: 7-12 वर्ष के 3 छात्रों ने 4 वर्षीय छात्रा को पीटा, निजी अंग में दर्द, दुष्कर्म का प्रयास, प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित और हेड मास्टर का तबादला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 17:18 IST

बेसिक शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने रविवार को बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में प्रधानाध्यापिका और हेड मास्टर की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना तीन सितंबर की है। नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया था। लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

रुद्रपुरः उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक प्राइमरी स्कूल में चार वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है और हेड मास्टर का तबादला कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने रविवार को बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में प्रधानाध्यापिका और हेड मास्टर की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

घटना तीन सितंबर की है। बच्ची की मां ने सितारगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रोज की तरह सुबह आठ बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आई थी, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद बच्ची रोते हुए घर वापस आ गई और उसने बताया कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले सात से 12 वर्ष के तीन छात्रों ने स्कूल में उसकी पिटाई की और यह भी बताया कि उसके निजी अंग में बहुत दर्द हो रहा है।

शिकायत के अनुसार, जब मां ने बच्ची से घटना के बारे में और पूछताछ की तो उसे पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है, जिसके बाद उसने तीनों नाबालिग लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए नाबालिग छात्रों को हिरासत में ले लिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए