लाइव न्यूज़ :

Udaipur Police: मां ने पहले अपने बेटे को फंदे से लटकाया और खुद भी फंदे से लटक कर दी जान?, आखिर पति के साथ क्या था विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 21:04 IST

Udaipur Police: प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम किया जायेगा।जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आ पायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Udaipur Police:राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला ने अपने पांच वर्षीय बेटे को फंदे से लटकाने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। फलासिया थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि दमाणा गांव की रहने वाली कमला देवी (27) और उसके पांच वर्षीय बेटे हिमांशु का शव बृहस्पतिवार को घर के कमरे में लटका हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवाया। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि महिला ने पहले अपने बेटे को फंदे से लटकाया और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

सीताराम ने बताया कि वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आ पायेगा। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का संदेह जाहिर किया। अधिकारी ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य इलाके में महिला की मौत की खबर मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तथा इलाके में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए