लाइव न्यूज़ :

उदयपुरः 17 वर्षीय नाबालिग पत्नी को साथ नहीं भेजने पर सास का गला दबाकर हत्या, दामाद ने सासू मां बहला फुसलाकर राजसमंद ले गया और जान ली, ऐसे खुल गए राज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 15:08 IST

उदयपुरः अधिकारी ने बताया कि मृतका की बेटी की तरफ से आरोपी ईश्वर सिंह (24) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस आरोपी दामाद की तलाश कर रही है। गीता कुंवर भाटी की 17 वर्षीय बेटी का विवाह इस वर्ष मई में राजसमंद निवासी ईश्वर सिंह (24) के साथ हुआ था।शादी के बाद से नाबालिग अपनी मां के पास रह रही थी।

जयपुरः  राजस्थान के उदयपुर जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पत्नी को साथ नहीं भेजने पर सास का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (अतिरिक्त चार्ज सुखेर थाना) चेतना भाटी ने बताया कि मीरा नगर निवासी गीता कुंवर भाटी की 17 वर्षीय बेटी का विवाह इस वर्ष मई में राजसमंद निवासी ईश्वर सिंह (24) के साथ हुआ था।

शादी के बाद से नाबालिग अपनी मां के पास रह रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार को ईश्वर सिंह अपने ससुराल (उदयपुर) आया था, सास ने बेटी को दामाद (ईश्वर सिंह) के साथ भेजने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि ईश्वर सिंह सास को अपने साथ बहला फुसलाकर राजसमंद ले गया और वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मां के वापस घर नहीं आने पर बेटी ने फोन लगाया।

लेकिन मां ने फोन नहीं उठाया। इसी दौरान बेटी ने ईश्वर सिंह को भी फोन किया तो उसका मोबाइल भी बंद था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह सुखेर थाना पुलिस ने शव को राजसमंद से लाकर उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतका की बेटी की तरफ से आरोपी ईश्वर सिंह (24) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी दामाद की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए