लाइव न्यूज़ :

Udaipur incident: सातवें आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख अरेस्ट, दर्जी कन्हैयालाल हत्या मामले में एनआईए ने की कार्रवाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 10, 2022 18:22 IST

Udaipur incident: कन्हैया लाल की 28 जून को सिलाई की उनकी दुकान के अंदर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। एनआईए ने जांच तेज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे कन्हैया लाल हत्याकांड में गिरफ्तार एक और आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया। 12 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर एनआईए को भेज दिया। आरोपी वसीम अली को यहां विशेष नामित अदालत में पेश किया।

उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले में एनआईए ने सातवें व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने 31 साल के आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया। आरोपी एक मुख्य आरोपी रियाज अटारी का करीबी सहयोगी था।

मामले में अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एनआईए के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि शेख उर्फ बाबला को शनिवार शाम गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि शेख दो मुख्य आरोपियों में से एक रियाज अख्तरी का ‘‘करीबी आपराधिक सहयोगी’’ है और उसने दर्जी को मारने की साजिश में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

कन्हैया लाल की 28 जून को सिलाई की उनकी दुकान के अंदर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। रियाज अख्तरी द्वारा दर्जी पर किए गए भीषण हमले को गौस मोहम्मद ने एक फोन के जरिये रिकॉर्ड किया और वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किया था।

दोनों ने बाद में एक वीडियो में कहा था कि उन्होंने इस्लाम के कथित अपमान का बदला लेने के लिए कन्हैया लाल की हत्या कर दी। हत्या के कुछ ही घंटों बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड में गिरफ्तार एक और आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 12 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर एनआईए को भेज दिया। एनआईए की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी वसीम अली को यहां विशेष नामित अदालत में पेश किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानएनआईएअशोक गहलोतUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो