लाइव न्यूज़ :

उदयपुर-असरवा रेलवे पटरी को बदमाशों ने विस्फोटक से उड़ाया, पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को दिखाई थी हरी झंडी

By भाषा | Updated: November 13, 2022 18:49 IST

पुलिस ने बताया कि उदयपुर के जावर थाना क्षेत्र के तहत केवड़ा की नाल के पास स्थानीय लोगों ने पटरियों पर जोरदार धमाका सुना और रविवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।असरवा-उदयपुर एक्सप्रेस को पटरियों पर व्यवधान के कारण दुर्गापुर तक किया गया है। स्थानीय लोगों ने हमें सुबह विस्फोट के बारे में सूचित किया।

उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को उदयपुर-असरवा रेलवे पटरी को बदमाशों ने विस्फोटक से उड़ा दिया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं।

गहलोत ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा ‘‘उदयपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग के ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस महानिदेशक को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए गये हैं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूर्ण सहयोग किया जाएगा और इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।’’ पुलिस ने बताया कि उदयपुर के जावर थाना क्षेत्र के तहत केवड़ा की नाल के पास स्थानीय लोगों ने पटरियों पर जोरदार धमाका सुना और रविवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि असरवा-उदयपुर एक्सप्रेस को पटरियों पर व्यवधान के कारण दुर्गापुर तक किया गया है । जावर माईन्स थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों ने हमें सुबह विस्फोट के बारे में सूचित किया।

हमें पटरी पर कुछ विस्फोटक मिले हैं और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि तोड़फोड़ समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनरेंद्र मोदीBJPराजस्थानगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो