लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दो मजदूरों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 19, 2020 12:06 IST

हाल के दिनों में लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों ने आत्महत्या की है. मजदूरों को आत्महत्या के खबर विभिन्न राज्यों से मिल रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबांदा में कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के पुणे शहर से लौटे एक मजदूर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थीपिछले हफ्ते बलिया में उत्तराखंड से लौटे एक प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अलग अलग घटनाओं में दो मजदूरों ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पहली घटना में अतर्रा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के महोतरा गांव में राजमिस्त्री (भवन निर्माण) का काम करने वाले बृज राघव यादव (36) ने अपने घर के खपरैल में लगी लकड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

बृज राघव के पिता भाईलाल के हवाले से पुलिस ने बताया कि दो माह से कोई काम न मिलने से वह काफी परेशान था और घर खर्च को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था, इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना के बारे में बिसंडा थाना की ओरन पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) सुल्तान सिंह ने बताया कि तेंदुरा में महेश्वरी रैदास के बेटे रज्जू (21) ने छत में पंखे की हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 25 दिन पूर्व गुजरात के वापी शहर से गांव लौटा था। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है । 

महाराष्ट्र: रोजगार छिनने के कारण नाई ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले 35 वर्षीय जिस नाई ने कथित तौर पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से जहर खाया था, सांगली में बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कवठे महांकाल तहसील के इराली गांव के निवासी नवनाथ सालुंके की सांगली के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। सालुंके बाल काटने की दुकान पर नाई का काम करता था लेकिन लॉकडाउन के कारण सैलून बंद होने से उसका रोजगार छिन गया था। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैलून की दुकानें जल्दी खुलने के कोई आसार नहीं थे इसलिए सालुंके अवसाद में था। उन्होंने कहा कि सालुंके ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से जहर खा लिया था और अपने चार साल के बेटे को भी खिला दिया था। उन्होंने कहा कि मृतक के बेटे को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन सालुंके की मौत हो गई।

हिमाचल के कुल्लू में आर्थिक तंगी के कारण दुकानदार ने आत्महत्या की

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में कोरोना वायरस संकट के कारण काम प्रभावित होने और कर्ज चुकाने को लेकर तनाव में चल रहे एक दुकानदार ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि हितेश शर्मा मूल रूप से मंडी के भरवारी का रहने वाला था और कुल्लू के भुंतर में कपड़े की दुकान चलाता था। उन्होंने बताया कि शर्मा ने बुधवार को भुंतर के अपने किराए के घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 

टॅग्स :आत्मघाती हमलाउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रहिमाचल प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?