लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आतंकवादी समूह के 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पंजाब के मोगा जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन दिया था इस घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: August 30, 2020 20:23 IST

दोनों गिरफ्तार संदिग्ध इंदरजीत सिंह गिल (31) और जसपाल सिंह (27) ने पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय की छत पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कथित रूप से ‘खालिस्तान’ का झंडा फहराया था और परिसर में तिरंगे को फाड़ दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ के दौरान पता चला कि इंदरजीत सिंह गिल (31) चालक के तौर पर काम करता था।जीटी करनाल रोड पर एक मंदिर के पास से दोनों संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है । अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान इंदरजीत सिंह गिल (31) और जसपाल सिंह (27) के रूप में की गयी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय की छत पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कथित रूप से ‘खालिस्तान’ का झंडा फहराया था और परिसर में तिरंगे को फाड़ दिया था।

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो सदस्य ‘‘विदेशों में स्थित अपने कमांडरों के निर्देश पर कुछ देश विरोधी गतिविधियां करने के लिए’’ दिल्ली आ रहे हैं। सूचना के बाद जीटी करनाल रोड पर एक मंदिर के पास जाल बिछाया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि ‘‘शाम करीब साढ़े छह बजे दो व्यक्ति शनि मंदिर बस स्टैंड के नजदीक खड़े दिखे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस जब उनके नजदीक पहुंची तो वे एक सर्विस रोड की तरफ जाने लगे। हालांकि, थोड़ी दूर तक पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।’’ पूछताछ के दौरान पता चला कि गिल चालक के तौर पर काम करता था। मामले के बारे में पंजाब पुलिस को सूचना दे दी गई है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा