लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोयला निकालते समय रेत धसकने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 22, 2020 21:16 IST

छत्तीसगढ़ में कोयला खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से एक महिला समेत दो लागों की मौत हो गई है। कोयला खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी लक्ष्मीन मांझी (35 वर्ष) और उसके उसके पड़ोस में रहने वाले युवक शिवलाल मांझी (22 वर्ष) की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से एक महिला समेत दो लागों की मौत हो गई है।क्ष्मीन मांझी (35 वर्ष) और उसके उसके पड़ोस में रहने वाले युवक शिवलाल मांझी (22 वर्ष) की मौत हो गई है।

कोरबा:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से एक महिला समेत दो लागों की मौत हो गई है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि शहर के हसदेव नदी के किनारे कोयला खुदाई करने के दौरान रेत धसकने से कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी लक्ष्मीन मांझी (35 वर्ष) और उसके उसके पड़ोस में रहने वाले युवक शिवलाल मांझी (22 वर्ष) की मौत हो गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरबा में नदी के किनारे रेत के नीचे अक्सर कोयला मिलता है। आस-पास के मोहल्ले के लोग कोयले की खुदाई कर लेते हैं और बेच देते हैं। आज तड़के लक्ष्मीन और शिवलाल हसदेव नदी के किनारे कोयले की खुदाई करने गए थे। खुदाई करते समय अचानक रेत के धसकने से दोनों उसमें दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और वहां मौजूद लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट