लाइव न्यूज़ :

CRIME: स्विमिंग सीखने गई 2 बच्चियों से बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 18:30 IST

दिल्ली के नरेला इलाके में एक ‘स्विमिंग पूल’ में नौ साल की दो बच्चियों से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App

Raping Two Girls in Swimming pool in delhi: दिल्ली के नरेला इलाके में एक ‘स्विमिंग पूल’ में नौ साल की दो बच्चियों से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सात अगस्त को लामपुर में लामपुर बस अड्डे के पास स्थित एक स्विमिंग पूल में घटी। पुलिस के अनुसार, आठ अगस्त को एक पीड़िता की मां ने नरेला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी और एक अन्य बच्ची के साथ ‘स्विमिंग पूल’ में बलात्कार किया गया। उसने बताया कि पीड़िता की मां के बयान के आधार पर नौ अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 70 (2) (सामूहिक बलात्कार), 127 (2) (गलत तरीके से रोकना) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पीड़िताओं ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 183 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए। आरोपियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक टीम गठित की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी अनिल कुमार (37) और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुनील कुमार (24) के रूप में हुई।" पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए