लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर के साथ फोटो डालने को लेकर 17 वर्षीय लड़के को दो लोगों ने पीटा: पुलिस

By भाषा | Updated: June 8, 2020 05:46 IST

पुलिस ने बताया कि मोबइल में रिकॉर्ड हो गई यह घटना तीन जून की है और शनिवार को यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस ने लड़के से संपर्क कर मामला दर्ज किया। वीडियो में दो लोगों को लड़के को पीटते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक तस्वीर को लेकर दिल्ली के चावला इलाके में दो लोगों ने 17 वर्षीय एक लड़के को कथित तौर पर पीटातस्वीर में ये दोस्त एक अपराधी के साथ नजर आ रहे हैं।

नयी दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक दोस्त द्वारा अपलोड की गई एक तस्वीर को लेकर दिल्ली के चावला इलाके में दो लोगों ने 17 वर्षीय एक लड़के को कथित तौर पर पीटा और पिस्तौल से डराया धमकाया। तस्वीर में ये दोस्त एक अपराधी के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लड़का टिकटॉक पर काफी सक्रिय रहता है। पुलिस ने बताया कि मोबइल में रिकॉर्ड हो गई यह घटना तीन जून की है और शनिवार को यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस ने लड़के से संपर्क कर मामला दर्ज किया। वीडियो में दो लोगों को लड़के को पीटते हुए देखा जा सकता है।

अपने हाथ में पिस्तौल पकड़े हुए उनमें से एक आदमी लड़के को धमकी देते हुए कहता है, "मैं तुम्हें अब टिकटॉक स्टार बना दूंगा।" वह लड़के को थप्पड़ मारते हुए भी दिख रहा है। वीडियो में लड़का उन दोनों से कई बार माफी मांगते हुए नजर आ रहा है। पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि उसके एक दोस्त ने आशु नाम के एक अपराधी के साथ उनकी तस्वीर व्हाट्सएप्प पर अपलोड कर दी थी।

आशु एक हत्या के मामले में अभियुक्त है और फिलहाल भोंडसी जेल में बंद है। आशु के सहयोगियों को लगा कि लड़का उनके गिरोह का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा है। इस बात से नाराज होकर उनमें से एक ने उस पर हमला कर दिया। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला