लाइव न्यूज़ :

बिहार: दो किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक की हुई चोरी, मचा है हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2023 17:59 IST

मधुबनी के पंडौल स्टेशन के पास चोरों ने दो किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक की चोरी कर ली है। रेलवे ट्रैक की चोरी की घटना सामने आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। इस मामले की जांच के लिए एक टीम की गठन की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में रेलवे की पटरी चुरा ले गए चोरमधुबनी के पंडौल स्टेशन के पास की है घटनाचोरों ने दो किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक की चोरी कर ली

पटना: बिहार में पुल, रेल इंजन और मोबाइल टावर की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद शातिर चोरों ने अब रेलवे ट्रैक को ही अपना निशाना बना डाला है। मधुबनी के पंडौल स्टेशन के पास चोरों ने दो किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक की चोरी कर ली है। रेलवे ट्रैक की चोरी की घटना सामने आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। चोरी की इस घटना से पुलिस और रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले की जांच के लिए एक टीम की गठन की गई है। रेलवे पुलिस आस-पास के इलाकों में लोगों से पुछताछ कर रही है। इस मामले में झंझारपुर के आउटपोस्ट प्रभारी और मधुबनी के जमादार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही रेलवे विजिलेंस और आरपीएफ की टीम मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि लोहट चीनी मिल के लिए पंडौल रेलवे स्टेशन से रेलवे ट्रैक बिछाई गई थी। चीनी मिल बंद हो जाने से इस रेल लाइन पर ट्रेनें नहीं चलती थी। चोरी की इस घटना में अधिकारियों की मिलीभगत होने की भी आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि इस रेलवे लाइन की निलामी होने वाली थी, लेकिन निलामी के पहले ही दो किलोमीटर की पटरी चोरी हो गई है।

बताया जाता है कि रेलवे के अधिकारियों को इस चोरी के बारे में 24 जनवरी को ही पता चल गया था। तभी से रेलवे को अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी थी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पटरी की चोरी में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी चोरों ने  बरौनी के गढ़हरा लोको शेड की दीवार तोड़कर एक रेल इंजन के कुछ पार्ट चुरा लिए थे। गढ़हरा लोको शेड में चोरी की वारदात का पता रेलवे को तब चला जब  नियमित जांच के दौरान पाया कि गढ़हरा यार्ड की एक दीवार टूटी हुई है। वहां लगातार चलने से कदमों के निशान दिखाई दिए।

 

टॅग्स :बिहारRailway Policeक्राइम न्यूज हिंदीRailwayscrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए