लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के दो कांस्टेबल लाइन हाजिर, लगा था महिला को लाठी से पीटने का आरोप

By भाषा | Updated: May 26, 2020 20:25 IST

दिल्ली पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों को महिला को लाठी से पीटने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) वेद प्रकाश सूर्य ने कहा कि रोकने के बावजूद उन लोगों ने झोपड़ियां बनाना जारी रखा और जब पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़ कर रोकने की कोशिश की तो उन्होंने क्षेत्र के बीट अधिकारी, कॉन्स्टेबल संजीव पर हमला कर दिया।सूर्य ने कहा कि दोनों कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नई दिल्ली: महिला को लाठी से पीटने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकरी दी। उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल संजीव और जयचंद पूर्वोत्तर जिले के शास्त्री पार्क पुलिस थाने में तैनात थे। यह घटना सोमवार की रात लगभग नौ बजे हुई जिसमें मुन्नी देवी नाम की महिला को पुलिसकर्मियों ने लाठी से पीटा। 

महिला की बेटी सोनी अपनी मां को बचाने की कोशिश कर रही थी। यह घटना कैमरे में कैद कर ली गई थी। पुलिस के अनुसार, कॉन्स्टेबल उस इलाके में गश्त कर रहे थे जब उन्हें पूर्वोत्तर दिल्ली में बिहारी भवन के पास कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अनाधिकृत रूप से झोंपड़ियां बनाने की सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर, पुलिसकर्मियों ने लोगों को यह ‘‘अवैध काम’’ रोकने के लिए कहा, लेकिन देवी ने अन्य लोगों के साथ कॉन्स्टेबलों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) वेद प्रकाश सूर्य ने कहा कि रोकने के बावजूद उन लोगों ने झोपड़ियां बनाना जारी रखा और जब पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़ कर रोकने की कोशिश की तो उन्होंने क्षेत्र के बीट अधिकारी, कॉन्स्टेबल संजीव पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई और उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना में संजीव के साथ-साथ देवी और उसकी बेटी सोनी को चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने