लाइव न्यूज़ :

Noida: एटीएम तोड़कर लूट करने की कोशिश कर रहे दो बदमाश पकड़े गए, वायरल हुआ वीडियो

By भाषा | Updated: May 2, 2020 12:51 IST

दो बदमाशों ने थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-4 एवेन्यू के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर यहां चोरी करने की कोशिश की। हालांकि, जिस समय ये बदमाश एटीएम तोड़ रहे थे, तब किसी ने इनका एक वीडियो बना किया, जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के गौर सिटी-4 एवेन्यू के पास एक एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयासएक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश कर रहे थे बदमाश, इनके पास से हथौड़ी और अन्य औजार बरामद

नोएडा: थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-4 एवेन्यू के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर दो बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। जब बदमाश घटना को अंजाम दे रहे थे, तभी किसी व्यक्ति ने उन्हें देख लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। 

वायरल हो रहा वीडियो

गौर सिटी निवासी किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के फोर्थ एवेन्यू गौर सिटी में एक्सिस बैंक का एटीएम है। यहां पर रोशन व सत्य नामक दो बदमाश शुक्रवार देर रात को पहुंचे। दोनों चोरी करने की नियत से एटीएम तोड़ने लगे। 

उन्होंने बताया कि सोसायटी के किसी निवासी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। इनके पास से एटीएम तोड़ने में काम आ रही हथौड़ी और अन्य औजार पुलिस ने बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों नशे के आदी हैं। उन्होंने बताया कि एक्सिस बैंक के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :ऐक्सिस बैंकनॉएडाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने