लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ हत्याकांड: मुख्य आरोपी जाहिद की पत्नी के दुपट्टे में लिपटा हुआ था मासूम का शव, 4 आरोपी गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: June 8, 2019 15:42 IST

पुलिस के मुताबिक पांच साल पहले एक आरोपी के खिलाफ उसके एक रिश्तेदार ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपनी ही सात साल की बेटा का बलात्कार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के परिवार से बदला लेने के लिए मासूम की हत्या की थी। आज 2 और आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले नया खुलासा सामने आया है। इस केस में गिरफ्तार किए आरोपी मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद असलम ने बच्ची के परिवार से बदला लेने के लिए मासूम की हत्या की थी। शनिवार को पुलिस ने एक और आरोपी मेहंदी और जाहिद की पत्नी को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक अलीगढ़ के एसएसपी ने कहा 'आज 2 और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जाहिद का छोटा भाई मेहंदी और जाहिद की पत्नी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बच्ची की लाश को जिस दुपट्टा से लपेटा गया था वो जाहिद की पत्नी का था। इस मामले में अब तक 4 गिरफ्तारी हुई है। हम पीड़ित परिवार से मिले हैं, उनकी मांग है कि आरोपियों को फांसी तक की सजा दी जानी चाहिए। फिलहाल आरोप-पत्र दाखिल किया गया है।'

वहीं, पीड़ित परिवार को 3 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। बता दें कि पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि बीती 30 मई को उन्होंने बच्ची घर के बाहर से उसे अगवा कर लिया था और हत्या की वारदात को अंजाम देकर उसके शव को कूड़े में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक बच्ची के दादा के साथ जाहिद का रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा था। बच्ची का शव तीन दिन बाद उस वक्त बरामद हुआ जब एक सफाईकर्मी का ध्यान कुछ कुत्तों पर गया जो शव को नोंच रहे थे। 

पीड़ित परिजनों ने आशंका जाहिर की है आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसका रेप किया था। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए रेप की बात से इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जाहिद ने बच्ची के दादा से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे मांगने पर उसने बच्ची के दादा को देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं। जुएं की लत के कारण दोनों करीब आए थे और जाहिद को इलाके में सट्टा किंग के तौर पर जाना जाता था। मामला सामने आने के बाद आरोपियों के घर सुनसान पड़े हैं। पुलिस उनके घरवालों को भी पूछताछ के लिए खोज रही है। 

बच्ची के साथ रेप हुआ था या नहीं, इसकी एक बार फिर से पुष्टि कराई जा रही है। बता दें कि बच्ची की नृशंस हत्या के इस मामले के सामने आने के बाद देशभर में गुस्सा फूट पड़ा है। लोग आक्रोशित और स्तब्ध हैं। आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटी तक अपनी संवेदना जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

 

टॅग्स :अलीगढ़हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज