लाइव न्यूज़ :

दादा बनकर स्कूल गया और बाग में ले जाकर 13 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में 62 वर्षीय आरोपी नारायण राव ने तालाब में कूदकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2025 13:09 IST

Tuni: सरकारी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा को उसके छात्रावास से बहला-फुसलाकर ले जाने और एक बगीचे में उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में राव को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था और पीड़िता उसकी पड़ोसी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी श्रीहरि राजू ने बताया, ‘‘राव को स्थानीय मजिस्ट्रेट के पास ले जाते समय वह एक तालाब में कूद गया। बुधवार रात करीब 10 बजे तुनी के तालाब में कूद गया और आज सुबह उसका शव बाहर निकाला गया।

तुनीः आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का 62 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत के दौरान एक तालाब में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले आरोपी की पहचान नारायण राव के तौर पर हुयी है। सरकारी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा को उसके छात्रावास से बहला-फुसलाकर ले जाने और एक बगीचे में उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में राव को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था और पीड़िता उसकी पड़ोसी थी।

पेड्डापुरम के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी श्रीहरि राजू ने बताया, ‘‘राव को स्थानीय मजिस्ट्रेट के पास ले जाते समय वह एक तालाब में कूद गया। वह शौचालय जाने के बहाने भाग निकला।’’ उन्होंने बताया कि राव बुधवार रात करीब 10 बजे तुनी के तालाब में कूद गया और आज सुबह उसका शव बाहर निकाला गया।

राव को नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में पोक्सो अधिनियम की धारा दो एवं चार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 63 और अन्य के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, लड़की ने उसके साथ जाने के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन ‘नाबालिगों की सहमति कोई सहमति नहीं मानी जाती है’।

जिसके कारण पुलिस ने राव के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अपहरण के गंभीर आरोप लगाए थे। यह अपराध तब सामने आया जब बगीचे के मालिक ने आरोपी के कृत्य का विरोध किया और दोनों का बगीचे से भागते हुए वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने राव को गिरफ्तार किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादPoliceतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला