लाइव न्यूज़ :

मेरठ में बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, तीन लोगों की मौत, 3 महिलाओं समेत 4 घायल

By भाषा | Updated: June 22, 2020 22:09 IST

पुलिस ने बताया कि पहले ट्रक हाईटेंशन तार से टकरा गया, इसके बाद इसके पीछे आ रही दो बाइक ट्रक से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ जिले में सोमवार को एक ट्रक बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे एक युवक समेत तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। थाना भावनपुर प्रभारी संजय कुमार के अनुसार परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़ला गांव निवासी जयवीर (35) और जय भगवान (21) समेत छह लोग दो बाइक से सिखेड़ा गांव, अम्हेड़ा आदिपुर गंगानगर में गए थे।

उन्होंने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार तीन महिलाएं समेत ये सभी छह लोग अपने गांव लौट रहे थे। शेखपुरा रोड पर ही उनकी बाइक के आगे एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान ट्रक बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। तभी पीछे से बाइक ट्रक से टकरा गई।

संजय कुमार ने बताया कि इस हादसे में जयवीर और जय भगवान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक में सवार एक युवक की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार अभी यह पता नही चल सका है कि ट्रक से कूदकर भागने वाला ट्रक का चालक था या फिर परिचालक। उन्होंने बताया कि इस हादसे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?