लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: राज्य के सारे Madarsa को बंद कराने के बयान पर BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो जारी कर दिया गया अल्टीमेटम

By आजाद खान | Updated: March 26, 2022 09:55 IST

धलाई पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के सोशल मीडिया के अकाउंट का पता लगा लिया है। जल्द ही आरोपी के जेल में होने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा में मदरसे बंद कराने के बयान भाजपा नेता को धमकी मिली है।वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने वीडियो अपलोड करने वाले की जानकारी निकाली है।

अगरतला:त्रिपुरा में मदरसे बंद कराने के बयान को लेकर एक विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है। दरअसल, त्रिपुरा पुलिस ने राज्य के भाजपा विधायक शंभू लाल चकमा को राज्य के सभी मदरसों को बंद करने की मांग करने को लेकर नतीजे भुगतने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विधायक को धमकी एक वीडियो जारी कर दी गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी को जल्दी ही पकड़ लेने की भी उम्मीद जताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक शंभू लाल चकमा ने राज्य के सभी मदरसों को बंद कराने की मांग की थी जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। विधायक ने मदरसों को बंद करने की मांग करते हुए दावा किया था कि इनसे ‘‘आतंकवादी और असमाजिक तत्व बाहर निकलते हैं।’’ उनके हिसाब से इसलिए ये मदरसों को बंद कर देना चाहिए। विधायक के इस बयान से नाखुश लोगों में से एक ने वीडियो जारी कर यह धमकी दी है। 

ऐसे मिली थी धमकी

उल्लेखनीय है कि हाल में एक वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में यह देखा गया था कि लड़ाई का पेशाक पहना एक व्यक्ति धलाई जिले के छावमानु सीट से विधायक चकमा को धमकी दे रहा है। आरोपी विधायक के राज्य के सभी मदरसों को बंद करने की मांग पर उन्हें चाकू गोदकर हत्या करने की बात कह रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

शिकायत के बाद मामला हुआ दर्ज

मामले में धलाई के पुलिस अधीक्षक रमेश यादव ने कहा, ‘‘व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट का पता लगा लिया है। मामले की जांच जारी है।’’ इस घटना पर धमकी वाले वीडियो के सामने आने पर स्थानीय भाजपा नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीत्रिपुराBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज