लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक: आवारा कुत्तों के हमले में गई 2 साल के मासूम की जान, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 27, 2022 21:24 IST

हैदराबाद के गोलकुंडा में आवारा कुत्तों ने हमला करके 2 साल के अनस को मार डाला है। कुत्ते के हमले के शिकार हुए अनस की चीख सुनकर उसके मां-बाप और आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगोलकुंडा में आवारा कुत्तों ने घर के पास खेल रहे दो साल के नन्हे से अनस अहमद पर हमला कर दियाकुत्तों के हमले में घायल हुए अनस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई साल 2021 में हैदराबाद में इसी तरह कुत्ते के हमले में एख बच्चे की मौत हो गई थी

गोलकुंडा: आवारा कुत्तों के जामलेवा हमले में दो साल के एक मासूम की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक गोलकुंडा के बड़ा बाजार क्षेत्र में मंगलवार की रात आवारा कुत्तों के समूह ने घर के पास खेल रहे दो साल के नन्हे से अनस अहमद के उपर हमला बोल दिया। करीब चार-पांच की संख्या में कुत्ते अनस को घसीटते हुए पास के मिलिट्री इलाके में लेकर चले गये।

कुत्तों के हमले के शिकार हुए अनस की चीख सुनकर उसके मां-बाप और आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक कुत्तों ने अनस को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।

कुत्तों के हमले में अनस के चेहरे, गले और अन्य अंगो को काफी नुकसान पहुंचा था। परिवर वाले अनस को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद जब मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि दो साल के मासूम पर कुत्तों ने कितने दर्दनाक तरीके से हमला किया था। हमले की सीसीटीवी फुटेज पब्लिक होने के कारण गोलकुंडा की सामान्य जनता भी काफी आक्रोशित है।

लोगों ने इस मामले में गोलकुंडा नगर निगम के अधिकारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

इसके साथ ही लोगों का यह भी आरोप है कि कुत्तों के हमले में पहले भी दो बच्चे घायल हो चुके हैं लेकिन उशके बाद भी नगरर निगर की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए गोलकुंडा के रहने वाले एक शख्स ने कहा कि डॉग कैचिंग स्टाफ तभी आता है जब इलाके में कुत्ते नहीं होते हैं। वे कुछ देर इधर-उधर घूमते हैं और उसके बाद वापस चले जाते हैं। 

टॅग्स :हैदराबादक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी