लाइव न्यूज़ :

पंजाब के होशियारपुर में रेत से लदे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, लगभग 500 मीटर तक पीड़ित के घसीटाने के बाद हुई मौत

By आजाद खान | Updated: August 27, 2023 09:11 IST

मामले में बोलते हुए पंजाब पुलिस ने कहा है कि घटना इतना खतरनाक था कि मृतक के शरीर के अंग अलग-अलग जगह बिखरे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के होशियारपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है।यहां पर एक ट्रैक्टर को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में लगभग 500 मीटर तक पीड़ित घसीटाता रहा जिसके बाद उसकी मौत हो गई है।

चंड़ीगढ़: पंजाब के होशियारपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक की उसकी ही गाड़ी के नीचे आने से उसकी मौत हो गई है। दरअसल, ट्रैक्टर चालक आगे था और उसके पीछे एक ट्रैक थी। ऐसे में ट्रैक ने ट्रैक्टर को अचानक पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि पीड़ित ट्रैक्टर चालक लगभग 500 मीटर तक घसीटाता रहा और फिर उसकी मौत हो गई। 

मामले में बोलते हुए होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक मेजर सिंह ने कहा है कि दुर्घटना शनिवार की सुबह शाहपुर गांव के पास हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पीड़त के गुस्साए रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लगभग छह घंटे तक सड़क जाम कर रखा था। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, स्टोन क्रशर से लदे एक ट्रक ने रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 21 साल के पीड़ित सुखदेव सिंह की मौत हो गई है। उनके मुताबिक, रूपनगर जिले के भंगलान खेड़ा गांव का रहना वाला सिंह इस टक्कर के बाद किसी तरह से वह अपने ही ट्रक के टायरों के बीच फंस गया और घटनास्थल से लगभग 500 मीटर तक घसीटाता रहा। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना इतना दर्दनाक था कि मृतक के शरीर के अंग अलग-अलग दिशाओं में बिखरे हुए पाए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपनी गाड़ी के साथ घटनास्थल से भाग गया था। 

नाराज रिश्तेदारों ने किया रोड ब्लॉक

बता दें कि मृतक सुखदेव के पिता जसविंदर सिंह के नेतृत्व में गुस्साए स्थानीय लोगों ने पीड़ित के शव के साथ विरोध प्रदर्शन किया जिस कारण छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की यह मांग थी कि आरोपी ट्रक चालकी की गिरफ्तारी हो और इसे लेकर वे धरना दे रहे थे। 

ऐसे में एसपी मनोज सिंह के दखल के बाद धरना दे रहे मृतक के पिता और रिश्तेदारों ने यह विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया था।  

टॅग्स :क्राइमPoliceपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए