लाइव न्यूज़ :

Chit Fund Case: तृणमूल नेता और हलिसहर नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहनी पर एक्शन, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर, घर से मिले थे 80 लाख नकद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 3, 2022 17:48 IST

Chit Fund Case: सीबीआई ने शुक्रवार को तृणमूल नेता और हलिसहर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहनी को एक पोंजी योजना में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था, जिसने लोगों को लाखों रुपये ठगे है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता के न्यू टाउन में साहनी के घरों पर छापेमारी की।आवास से करीब 80 लाख रुपये नकद और उसके हलिसहर स्थित घर से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया। टीएमसी नेता राजू साहनी के घरों पर तलाशी अभियान चलाया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए।

आसनसोलः पश्चिम बंगाल में आसनसोल कोर्ट ने टीएमसी नेता और हलिसहर नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहनी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। साहनी को सीबीआई द्वारा आसनसोल अदालत में पेश किया गया था। राजू साहनी को सीबीआई ने चिटफंड मामले में गिरफ्तार किया है। 

सीबीआई ने शुक्रवार को तृणमूल नेता और हलिसहर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहनी को एक पोंजी योजना में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था, जिसने लोगों को लाखों रुपये ठगे है। सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने बर्धमान सन्मार्ग वेलफेयर ट्रस्ट पोंजी योजना की जांच के सिलसिले में शहर के बाहरी इलाके और कोलकाता के न्यू टाउन में साहनी के घरों पर छापेमारी की।

घंटों पूछताछ की। उन्होंने बताया कि न्यू टाउन स्थित आवास से करीब 80 लाख रुपये नकद और उसके हलिसहर स्थित घर से एक देसी पिस्तौल बरामद किया गया। अधिकारी ने कहा, "हमने टीएमसी नेता राजू साहनी के घरों पर तलाशी अभियान चलाया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पाए।

हमारे अधिकारियों ने उनसे भी पूछताछ की। बाद में साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया।" उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दस्तावेजों से संकेत मिलता है कि साहनी का थाईलैंड में एक बैंक खाता था। अधिकारी ने कहा, "उम्मीद है कि हम उससे पूछताछ के बाद और जानकारी का पता लगाएंगे।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीटीएमसीकोलकाताममता बनर्जीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज