लाइव न्यूज़ :

तिरुपुरः पुरानी दुश्मनी के चलते तीन लोगों ने दो महिलाओं सहित एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या की, रिश्तेदारों और मित्रों ने अपराधियों के पकड़े ना जाने तक शवों को लेने से मना किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2023 15:32 IST

पुलिस ने बताया कि सेंथिल कुमार की पल्लदम में कल्लाकिनारु स्थित दुकान के करीब एक घर में कुमार, उसकी मां पुष्पावती, रिश्ते के भाई मोहन और एक अन्य परिजन रथिनंबल के शव मिले, जिनके शरीर पर काटने के कई निशान थे।

Open in App
ठळक मुद्देशवों को पोस्टमार्टम के लिए पल्लदम के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। दुकान के पास शराब पीना शुरू कर दिया जिसके बाद उसे वहां से जाने की सलाह दी गई।वेंकटेश और उसके साथियों ने घेर लिया और उसपर वार करना शुरू कर दिया।

तिरुपुरःतमिलनाडु के तिरुपुर जिले के पल्लदम में पुरानी दुश्मनी के चलते तीन लोगों ने दो महिलाओं सहित एक परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

रिश्तेदारों और मित्रों ने अपराधियों के पकड़े ना जाने तक शवों को लेने से मना कर दिया है। उन्होंने अपनी मांग को लेकर पल्लदम में धरना दिया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वहां पहुंचकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने बताया कि सेंथिल कुमार की पल्लदम में कल्लाकिनारु स्थित दुकान के करीब एक घर में कुमार, उसकी मां पुष्पावती, रिश्ते के भाई मोहन और एक अन्य परिजन रथिनंबल के शव मिले, जिनके शरीर पर काटने के कई निशान थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पल्लदम के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुमार के यहां चालक की नौकरी करने वाले वेंकटेश ने तीन सितंबर की रात को अपने दो साथियों के साथ उसकी दुकान के पास शराब पीना शुरू कर दिया जिसके बाद उसे वहां से जाने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि कुमार को वेंकटेश और उसके साथियों ने घेर लिया और उसपर वार करना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसका चचेरा भाई, मां और एक अन्य रिश्तेदार उसे बचाने के लिए आए लेकिन उनकी भी हत्या कर दी गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतमिलनाडुहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए