लाइव न्यूज़ :

टिंडर डेट पर जाना भारी पड़ा, आ गया 1 लाख का बिल, लड़कों को फंसाने वाले गैंग का भंडाफोड़

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 29, 2024 15:53 IST

जब युवा को बिल मिला तो 1,21,917 रुपये का भारी शुल्क देखकर दंग रह गया। उनके विरोध के बावजूद, उन्हें कैफे के कर्मचारियों द्वारा धमकाया गया। बंधक बनाकर पीटा भी गया जिससे उन्हें बिल का भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देसिविल सेवा की तैयारी कर रहे एक छात्र को टिंडर डेट पर जाना भारी पड़ गयापूर्वी दिल्ली के ब्लैक मिरर कैफे में युवा को 1 लाख 21 हजार का बिल चुकाना पड़ाधोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ

नई दिल्ली: सिविल सेवा की तैयारी कर रहे एक छात्र को टिंडर डेट पर जाना भारी पड़ गया। पूर्वी दिल्ली के ब्लैक मिरर कैफे में युवा को बिल के रूप में 1 लाख 21 हजार का बिल चुकाना पड़ा। इसके बाद धोखाधड़ी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने से पहले पीड़ित को कथित तौर पर धमकी दी गई और बिल का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया।

क्या है मामला

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने डेट के लिए टिंडर एप का इस्तेमाल किया था। पीड़ित कई हफ्तों से टिंडर पर वर्षा नाम की एक महिला के साथ चैट कर रहा था। एक दिन लड़की ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसे  ब्लैक मिरर कैफे में मिलने बुलाया। कैफे में उन्होंने स्नैक्स, दो केक और चार गैर-अल्कोहल शॉट्स का ऑर्डर दिया। लेकिन अचानक से वर्षा परिवार में इमरजेंसी  का दावा करते हुए चली गई।

जब युवा को बिल मिला तो  1,21,917 रुपये का भारी शुल्क देखकर दंग रह गया। उनके विरोध के बावजूद, उन्हें कैफे के कर्मचारियों द्वारा धमकाया गया। बंधक बनाकर पीटा भी गया जिससे उन्हें बिल का भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ा।  उसने यह राशि कैफे के मालिकों में से एक अक्षय पाहवा को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। वहां से निकलने के बाद  पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के बाद  पुलिस टीम ने तुरंत पाहवा को पकड़ लिया।  पाहवा ने कबूल किया कि ब्लैक मिरर कैफे को वह अंश ग्रोवर और वंश पाहवा मिल के चलाते हैं।

ऐसे हुआ घोटाला

पाहवा ने यह भी कबूल किया कि वर्षा का असली नाम अफसान परवीन है। उसने आयशा और नूर भी नाम रख रखा है। 25 वर्षीय परवीन टिंडर और बम्बल जैसे डेटिंग ऐप्स पर पुरुषों को फंसाती थी और कैफे में बुलाती थी। लड़के से मिलने और कुछ समय तक बातचीत करने के बाद वह एक आपातकालीन स्थिति का बहाना बना कर गायब हो जाती थी। इस घोटाले में शामिल कैफे कर्मचारी फिर लोगों पर भुगतान करने के लिए दबाव डालते थे।

जब परवीन को गिरफ्तार किया गया तब वह मुंबई के एक अन्य व्यक्ति के साथ डेट पर थी। जिससे उसकी मुलाकात शादी डॉट कॉम पर हुई थी। परवीन को उगाही गई रकम का 15 प्रतिशत मिलता था, जबकि 45 प्रतिशत टेबल और कैफे प्रबंधकों के बीच बांटा जाता था और बाकी 40 प्रतिशत कैफे मालिकों को दिया जाता था। पुलिस ने परवीन और पाहवा को गिरफ्तार कर उनके फोन और कैफे का रजिस्टर जब्त कर लिया है। इसमें शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिससोशल मीडियाजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...