लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू की हत्या के बाद पुलिस ने दिल्ली व हरियाणा में 20 जगहों पर मारा छापा, 20 लाख नकदी और हथियार जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2023 14:12 IST

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने सुबह कहा कि दिल्ली और हरियाणा में 23 ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में पुलिस ने झज्जर, सोनीपत, बहादुरगढ़ और महेंद्रगढ़ में गैंगस्टर कपिल सांगवान और उसके सहयोगियों की तलाश में छापे मारे।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली और हरियाणा में 23 ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी में 20 लाख रुपये नकदी और हथियार जब्त किए गए हैं।

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार को गैंगवॉर में हत्या किए जाने के एक दिन बाद गैंगस्टर्स व उनके सहयोगियों से जुड़ी 20 जगहों पर छापेमारी की। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के सहयोगियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बुधवार को सुबह 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी में लाखों नकदी और हथियार जब्त किए।

गौरतलब है कि हाल ही में द्वारका के बिंदापुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या के मामले में दो नाबालिगों समेत 6 को हिरासत में लिया गया था। चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए दो शूटरों में से एक कपिल सांगवान गिरोह से जुड़ा था। यह कार्रवाई इससे भी जोड़कर देखी जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा में 23 ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में पुलिस ने झज्जर, सोनीपत, बहादुरगढ़ और महेंद्रगढ़ में गैंगस्टर कपिल सांगवान और उसके सहयोगियों की तलाश में छापे मारे। उन्होंने बताया कि छापेमारी में 20 लाख रुपये नकदी और हथियार जब्त किए गए हैं, जबकि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर की गई जब्ती के बारे में जानकारी जुटा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि वे हरियाणा में अपने समकक्षों के साथ समन्वय कर रहे हैं और जिन क्षेत्रों में जब्ती की गई है, वहां के थानों में उचित मामले दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने इससे पहले कहा था कि बिंदापुर में 14 अप्रैल को हुई मटियाला की हत्या इलाके में अपनी मौजूदगी का एहसास कराने और अपने कमजोर होते गिरोह में दोबारा जान फूंकने की संगवान की कोशिश थी। सांगवान के अभी विदेश में होने का अंदेशा है।

गौरतलब है कि यह तलाशी अभियान तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात अपराधी टिल्लू ताजपुरिया की प्रतिद्वंद्वी गोगी गुट के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने के एक दिन बाद चलाया जा रहा है। ताजपुरिया 2021 में रोहिणी की एक अदालत में हुई गोलीबारी की घटना का आरोपी था, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था। ताजपुरिया की मंगलवार तड़के गोगी गिरोह के चार कथित सदस्यों ने तिहाड़ जेल में किसी धारदार चीज से वार कर हत्या कर दी थी। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम