लाइव न्यूज़ :

युवती को चाकुओं से गोदने वाला आरोपी टिकटॉक स्टार गिरफ्तार, शादी से मना करने पर की हत्या, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती  

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2020 07:58 IST

नैना एक नर्सिंग कोर्स कर रही थी और विवेक विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रही थी। उनके पिता बलदेव सिंह दिल्ली की एक निजी फर्म में क्लर्क के रूप में काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक 23 वर्षीय 'टिक टॉक स्टार' को एक 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी शेरू खान ने 17 जून को गाजियाबाद के बाजार में नैना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

गाजियाबादः एक 23 वर्षीय 'टिकटॉक स्टार' को एक 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी शेरू खान ने 17 जून को गाजियाबाद के बाजार में नैना की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गाजियाबाद पुलिस की ओर से बीते दिन मंगलवार को दी गई है। 

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा, 'अपराध को शेरू खान और उसके गुर्गों ने 17 जून को अंजाम दिया था। उसके तीन सहयोगियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया था और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सोमवार को, हमने मुख्य आरोपी और उसके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने उसे फरार होने के दौरान शरण दी थी। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम था।'

नैना के ऊपर आरोपी ने किया कई बार चाकू से हमला

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि नैना अपने पिता बलदेव सिंह और नीलम के साथ टीला मोर इलाके के एक बाजार में गई थी, जहां कुछ नकाबपोश लोग उसके पास पहुंचे और बहस करने लगे। इसी दौरान वे हिंसक हो गए और आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच नैना के माता-पिता ने हस्तक्षेप किया तो एक आरोपी उन्हें वहां से भाग जाने के लिए कहा, जबकि एक अन्य आरोपी ने नैना के ऊपर कई बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी दोपहिया वाहन से फरार हो गया, वहीं नैना को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

शादी करना चाहता था आरोपी

साहिबाबाद के सीओ केशव कुमार ने कहा, 'हमने पाया कि शेरू और नैना संभवत: दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने थे। ऐसा प्रतीत होता है कि शेरू इस बात को स्वीकार नहीं कर सका कि नैना किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने जा रही थी। वास्तव में उसे मारने का उसका इरादा प्लान बी था क्योंकि उसे उम्मीद थी कि वह उसे उसके साथ रहने के लिए मना लेगा। लेकिन नैना जब शादी के लिए इनकार कर दिया तो उसने चाकू से मार दिया।'

20 जून को होने वाली थी नैना की शादी

नैना एक नर्सिंग कोर्स कर रही थी और विवेक विहार कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रही थी। उनके पिता बलदेव सिंह दिल्ली की एक निजी फर्म में क्लर्क के रूप में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि नैना की 20 जून को शादी होने वाली थी। आरोपी आसिफ (22) और आमिर (20) ने कथित रूप से शेरू के साथ हत्या और साजिश को अंजाम देने में मदद की और वे पहले गिरफ्तार किए गए। शेरू खान टिकटॉक स्टार है। उसके चार लाख फॉलोअर्स हैं और उसके वीडियो पर चालीस लाख से अधिक लाइक्स हैं।

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला