लाइव न्यूज़ :

बार-बार मां के डांटने और पीटने से नाराज 16 वर्षीय पुत्र ने गोली मारकर हत्या की, आरोपी के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 21:11 IST

आरोपी के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे जो एक बैंक में सुरक्षा प्रहरी के तौर पर काम करते हैं। अधिकारी ने कहा कि किशोर ने खुद ही पुलिस को सूचित किया और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे 43 वर्षीय मां को गोली मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।हत्या का मामला दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।

टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर में बार-बार मां के डांटने और पीटने से नाराज 16 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 11 वीं कक्षा के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से घर में अपनी 43 वर्षीय मां को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

आरोपी के पिता घटना के समय घर पर नहीं थे जो एक बैंक में सुरक्षा प्रहरी के तौर पर काम करते हैं। अधिकारी ने कहा कि किशोर ने खुद ही पुलिस को सूचित किया और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार किया।

ग्रामीण थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया, ‘‘ लड़का अपनी मां के रवैये से नाखुश था क्योंकि वह उसे अक्सर डांटती थी और कई बार उसे बुरी तरह से पीटती भी थी।’’ उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।

दिल्ली : मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

दिल्ली में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी रवि के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज