लाइव न्यूज़ :

त्रिशूरः 56 वर्षीय पति ने बेवफाई के शक में अपनी पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, तीन दिन पहले ही विदेश से लौटा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2023 12:04 IST

केरलः पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उन्नीकृष्णन के रूप में हुई है और वह कुछ समय से विदेश में काम कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदेश लौटने के तीन दिन बाद उसने कथित तौर पर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने विय्यूर पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।विदेश में था और आठ अगस्त को केरल पहुंचा।

त्रिशूरः केरल में 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने बेवफाई के शक में शुक्रवार को अपनी पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उन्नीकृष्णन के रूप में हुई है और वह कुछ समय से विदेश में काम कर रहा था।

उसने बताया कि देश लौटने के तीन दिन बाद उसने कथित तौर पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि अपनी 46 वर्षीय पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने शुक्रवार तड़के विय्यूर पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''वह विदेश में था और आठ अगस्त को केरल पहुंचा।'' उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर संदेह था और उसने उस पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की थी।

हिमाचल प्रदेश के सोलन में पैसों के विवाद को लेकर दो भाइयों की हत्या

हिमाचल प्रदेश के सोलन में कथित तौर धन संबंधी विवाद को लेकर दो भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम नालागढ़ इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी वरुण और कुणाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वरुण जिले में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करता था। मृतक भाइयों के मामा लोकेश ने पुलिस को बताया कि पंजाब के नकोदर इलाके के गौरव गिल नामक व्यक्ति ने पैसों के विवाद को लेकर उसके भांजों को मिलने के लिए बुलाया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब दोनों भाइयों ने गिल से मिलने के लिए नकोदर जाने से मना कर दिया, तब उन्हें नालागढ़-रामशहर रोड स्थित एक स्थान पर आने के लिए कहा गया, जहां मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने वरुण और कुणाल पर धारदार हथियारों से हमला किया।

उन्होंने बताया कि दोनों भाई सड़क पर पड़े मिले और पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हमलावरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की है। उन्होंने बताया कि हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम