लाइव न्यूज़ :

त्रिशूरः 30 वर्षीय बेटे ने मां और पिता की हत्या की, मारकर शव घर के बाहर सड़क पर फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 15:57 IST

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता और आरोपी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था और रविवार सुबह भी झगड़ा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देमाता-पिता की उस समय हत्या कर दी जब वे अपने घर की चारदीवारी पर उगी घास हटा रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दंपति के शव घर के बाहर सड़क किनारे पड़े हुए मिले।

त्रिशूरः केरल में त्रिशूर जिले के इन्चाकुंडु इलाके में 30 वर्षीय शख्स ने रविवार सुबह अपनी मां और पिता की हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपने माता-पिता की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को इस बारे में बताया और फिर एक मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

 

 

अधिकारी ने बताया कि माता-पिता और आरोपी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था और रविवार सुबह भी झगड़ा हुआ। इसके बाद बेटे ने अपने माता-पिता की उस समय हत्या कर दी जब वे अपने घर की चारदीवारी पर उगी घास हटा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो दंपति के शव घर के बाहर सड़क किनारे पड़े हुए मिले। आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

यूपी : नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लाम नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली नौ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची शनिवार दोपहर अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला रामभरोसे नामक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुषकर्म किया।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को इसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे महिला अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?