लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के जींद में तीन युवकों ने 14 साल की किशोरी से किया बलात्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 25, 2020 17:03 IST

आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देजींद पुलिस थाने की एक महिला अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। किशोरी को कुछ देर के लिये बंधक बनाकर रखा गया और फिर तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

चंडीगढ़: हरियाणा के जींद जिले में तीन युवकों द्वारा कथित रूप से 14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपियों में 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है, जो उसे बहला फुसलाकर गांव के ही नजदीक एक स्कूल के भवन में ले गया था।

जींद पुलिस थाने की एक महिला अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। उन्होंने कहा कि वह किशोर...किशोरी को जानता था और उसे बहला-फुसलाकर उसके घर से स्कूल भवन ले गया, जहां उसके दो साथी पहले से ही मौजूद थे।

किशोरी को कुछ देर के लिये बंधक बनाकर रखा गया और फिर तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने किशोरी को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि लड़की ने आपबीती परिवार को सुना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :हरियाणाक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज