लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अलवर में 'गौमांस' के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 30, 2018 20:40 IST

पशु चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में गौमांस होने की पुष्टि की है हालांकि इसके नमूने को फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा गया है।

Open in App

जयपुर, 30 जुलाई:राजस्थान के अलवर जिले के गोविन्दगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में आज तीन महिलाओं को लगभग 40 किलो कथित गौमांस के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी दारासिंह ने बताया कि गोविंदगढ़ में गाय का वध करके उसका मांस बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस दल ने एक मकान में छापा मारकर महिलाओं को मांस की पैकिंग करते हुए पकड़ा। उनके अनुसार पुलिस ने 40 किलो कथित गौमांस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में गौमांस होने की पुष्टि की है हालांकि इसके नमूने को फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से गाय की खाल बरामद की गई है और गिरफ्तार महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में राजस्थान गौवंश पशु अधिनियम के तहत पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 20-21 जुलाई की रात को अलवर के ही रामगढ क्षेत्र में गौ तस्करी के संदेह में दो युवकों के साथ मारपीट की गई थी जिनमें से एक रकबर की मौत हो गई। इस मामले पर खासा विवाद हुआ था।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने